Disha Vakani Entry In TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी का सबसे मशहूर कॉमेडी शो है। ये बात और है कि बीते कई सालों से इस शो को लेकर काफी कंट्रोवर्सी चल रही है। दूसरी तरफ फैंस अब मेकर्स से नाराज हैं कि वो बार-बार शो में दया बेन की वापसी के सपने दिखाकर तोड़ देते हैं। ऐसे में लोगों ने कुछ दिन पहले इस शो को बॉयकॉट करने के भी डिमांड की थी। लेकिन अब फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
यह भी पढ़ें: Rupali Ganguly के ‘चहेते’ ने दुनिया को कहा अलविदा, इमोशनल हुईं अनुपमा फेम एक्ट्रेस
शो में लौटेंगी दिशा वकानी?
शो में वापसी की खबरों के बीच अब दया बेन यानी एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। काफी सालों बाद एक्ट्रेस की कोई ताजा तस्वीर अब सामने आई है। दिशा का हाल ही में अपने शो की टीम के साथ रीयूनियन हुआ है। एक्ट्रेस पलक सिधवानी जो शो में सोनू के रोल में पहचान बना चुकी हैं, अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। इस फोटो में अंजलि भाभी, दया भाभी, कोमल भाभी केर साथ सोनू और टप्पू नज़र आ रहे हैं।
Image Credit: Instagram
कमबैक का मिला हिंट!
अब लोगों को इस फोटो को देखकर लगने लगा है कि कहीं ये कोई हिंट तो नहीं कि शो में दिशा कमबैक करने वाली हैं। फैंस के मन में कई नई उम्मीदें जाग गई हैं। वैसे भी कुछ दिनों पहले शो में दया बेन की वापसी का ऐलान किया गया था। शो में प्रोड्यूसर ने फैंस से वादा किया है कि वो शो में दया बेन को लाकर ही रहेंगे। ऐसे में अब इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। सभी को काफी होप है कि दिशा शो में लौट आएंगी।
दिलीप जोशी के बेटे की हुई शादी
वहीं, बात अगर इस तस्वीर कि करें तो ये सेट से नहीं ली गई। ये तो एक पार्टी की फोटो है जहां तारक मेहता की टीम इकट्ठी हुई थी। दरअसल, जेठालाल यानी एक्टर दिलीप जोशी (Dilip Joshi) के बेटे की हाल ही में शादी हुई है। एक्टर के बेटे की शादी में ही दिशा मेहमान बनकर आई थीं। यहीं से उनकी ये फोटो हर तरफ फैल गई। खैर अभी तक शो में उनकी वापसी कंफर्म नहीं हुई है। ऐसे में ये नहीं कहा जा सकता कि क्या दिशा एक बार फिर शो में दया बनकर लौटेंगी या नहीं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines