दिशा सालियान की मौत की असली वजह क्या? क्लोजर रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

दिशा सालियान केस में नया खुलासा हुआ है। मालवणी पुलिस की पूर्व क्लोजर रिपोर्ट में उनकी मौत की असली वजह सामने आई है। आइए जानते हैं उसके बारे में…

disha salian closure report revealed police claim reason of death suicide

Disha Salian File Photo

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान का मामला पिछले कुछ दिनों से फिर चर्चा में आ गया है। मालवणी पुलिस की पूर्व क्लोजर रिपोर्ट में उनकी मौत की असली वजह सामने आ गई है जिसमें आत्महत्या किए जाने का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दिशा सालियान आर्थिक परेशानियों से जूझ रही थीं। अपने पिता के एक अफेयर के कारण दिशा उन्हें पैसे देती-देती थक चुकी थीं। इस बारे में उन्होंने अपने दोस्तों को भी बताया था। इस वजह से तनाव में आकर दिशा ने सुसाइड कर लिया था। मालवणी पुलिस की पूर्व क्लोजर रिपोर्ट में ये उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन

पिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

बता दें कि दिशा सालियान मामले में पिछले साढ़े चार साल से राजनीति देखने को मिल रही है। दिशा के पिता की तरफ से इस मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। दरअसल, उन पर और वकील पर कई आरोप लग रहे हैं। उधर, मालवणी पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट में बताया गया है कि दिशा ने सुसाइड की थी क्योंकि उनके पिता सतीश सालियान का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था।

विज्ञापन

SIT For Disha Salian death case written order from State Government to Mumbai Police Aaditya Thackeray Sushant Singh Rajput Maharashtra Marathi News | दिशा सालियान मृत्यू प्रकरणी SIT; राज्य सरकारकडून मुंबई ...

विज्ञापन

तनाव में आकर किया था सुसाइड

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि मैरिटल अफेयर के चलते दिशा सालियान अपने पिता को हर बार पैसे दिया करती थीं। बार-बार पैसे मांगे जाने की वजह से दिशा फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझ रही थीं। इस वजह से उन्होंने तनाव में आकर सुसाइड कर लिया था। मालवणी पुलिस की पूर्व क्लोजर रिपोर्ट ने एक बार फिर से उजागर कर दिया है कि आखिर दिशा सालियान की मौत सुसाइड थी।

बजट सत्र में छाया ये मामला

उधर, महाराष्ट्र विधान सभा के बजट सत्र में भी दिशा सालियान का मामला छाया हुआ था। इस दौरान आदित्य ठाकरे के इस्तीफे की मांग उठाई गई। इतना ही नहीं आदित्य के नार्को टेस्ट की भी एकनाथ शिंदे के विधायकों ने उठाई थी। सांसद नारायण राणे और उनके मंत्री बेटे नितेश राणे ने दिशा सालियान मामले को लेकर कई बार आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ