---विज्ञापन---

यूट्यूबर मनीष कश्यप कौन? जिनके 92 लाख सब्सक्राइबर वाले यूट्यूब चैनल पर FIR, जानें पूरा विवाद

यूट्यूबर कुणाल कामरा के बाद बिहार के फेमस यूट्यूबर और भाजपा नेता मनीष कश्यप विवादों में फंस गए हैं। उनके चैनल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

---विज्ञापन---

साल 2025 में यूट्यूबर्स के खिलाफ कई विवाद देखे जा रहे हैं। पहले समय रैना और रणवीर अल्लाहाबादिया अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में एक भद्दे कमेंट की वजह से विवादों में घिर गए। उसके बाद यूट्यूबर कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कमेंट कर सियासी आग भड़का दी। ताजा मामला बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप से जुड़ा सामने आया है, जिनके 92 लाख सब्सक्राइबर वाले यूट्यूब चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस विवाद में फंसने के बाद मनीष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने का ऐलान भी कर दिया है। आइए जानते हैं उनके बारे में…

कौन हैं मनीष कश्यप?

मनीष कश्यप बिहार के चर्चित यूट्यूबर हैं, जिन्हें सोशल मीडिया कंटेंट के लिए जाना जाता है। बिहार के रहने वाले यूट्यबर हमेशा ही अपने वीडियो के जरिए शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी जानकारियां अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। लाइव वीडियो और वायरल कंटेंट के लिए फेमस मनीष कश्यप के यूट्यूब पर 92 लाख सब्सक्राइबर हैं। इसके अलावा वह भाजपा नेता भी हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। इसके बाद दिल्ली में पार्टी की सदस्यता लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: विवादों के बीच कुणाल कामरा ने टी-सीरीज से लिया पंगा, नए वीडियो से जुड़ा कनेक्शन

क्यों विवादों में मनीष कश्यप?

मनीष कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि सहारन पुलिस ने उनके चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने बताया है कि उनके चैनल समेत अन्य ग्यारह यूट्यूब चैनलों के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। ये FIR सारण के दिघवारा स्थित थाने में महिलाओं की पिटाई से संबंधित खबर प्रसारित करने के बाद दर्ज की गई है। मनीष कश्यप ने इस कार्रवाई से नाराज होकर भाजपा पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही है। उनका कहना है कि वह आज शुक्रवार को इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद सारण के एसपी के सामने अपनी गिरफ्तारी देंगे।

---विज्ञापन---

आचार संहिता उल्लंघन में फंस चुके यूट्यूबर

बता दें कि मनीष कश्यप ने पिछले साल भाजपा में शामिल होने के बाद झारखंड और दिल्ली चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार किया था। उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की खबरें भी सामने आई थीं। इस बीच यूट्यूबर के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में मनीष कश्यप के साथ 10 लोगों पर केस दर्ज किया गया था।

First published on: Mar 28, 2025 08:32 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola