Actresses Upcoming Action Movies: बड़े पर्दे पर अक्सर एक्ट्रेसेस को या तो रोमांस या रोते-धोते देखा जाता है। ज्यादातर फिल्मों में एक हीरो ही अपनी हीरोइन को गुंडों से बचाता है और हमेशा उसका रक्षा कवच बना नजर आता है। लेकिन इस बार कुछ अलग होने वाला है। वो क्या है न जमाना बदल गया है। अब लड़कियां भी वो सब कर सकती हैं जो एक लड़का करता है। फिर चाहे बात नौकरी करने की हो या फिर एक्शन करने की। तो अब बड़े पर्दे पर कुछ हसीनाएं दमदार एक्शन अवतार में भी नजर आने वाली हैं। यानी अब फीमेल स्टार्स का जल्द ही रफ एंड टफ अवतार देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं अब कौन-कौन इस लिस्ट में शामिल है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan ने इंटरव्यू में पहने फटे हुए जूते, वायरल फोटो देख यूजर्स बोले ‘सारे पैसे डूबा दिए टाइगर 3 ने’
Alia Bhatt
बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अब पर्दे पर एक्शन मोड में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। हार्ट ऑफ स्टोन के बाद जल्द ही गंगूबाई अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ में भी जबरदस्त एक्शन करती दिखेंगी। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल इसका टीजर ही फैंस के दिल की धड़कने बढ़ा रहा है।
Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण भी जल्द ही ‘फाइटर’ और ‘सिंघम अगेन’ में एक्शन करते हुए नजर आयने वाली हैं। वो इन दोनों मूवीज में अकेले ही दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार हैं। ‘सिंघम अगेन’ से तो उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ गया है। इसे देखने के बाद उनका किरदार कितना डेंजरस होने वाला है ये साफ दिखाई दे रहा है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
Kareena Kapoor Khan
अपनी अदाओं से सबका दिल चुराने वाली बेबो अपने स्टंट और बिंदास अंदाज़ से लोगों को हैरान करने वाली हैं। ‘सिंघम अगेन’ में अब उनका लेडी कॉप अवतार देखने को मिलेगा। जहां वो हसंते-हसंते अपनी दुश्मनों को ढेर कर देंगी। इस फिल्म में वो अपनी खूबसूरती के जादू के साथ-साथ बंदूक चलाती भी दिखाई देंगी।
Disha Patani
दिशा अब फिल्म ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के साथ पहली बार एक्शन अवतार में नजर आएंगी। ये रोल उनके लिए बिलकुल वैसा ही होने वाला है जिसकी वो काफी समय से तलाश कर रही थीं। इस बार उन्हें भारी भरकम एक्शन करते देखना वाकई मजेदार होगा।
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
1 hr ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
4 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
4 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
6 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
6 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
6 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
7 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
20 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
21 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines