हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Disha ने शुरू की एडवेंचर्स कॉमेडी फिल्म की शूटिंग, Akshay संग पहली बार मचाएंगी धमाल

Disha Patani Begins Shoot Akshay Kumar’s Movie: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड एडवेंचर्स कॉमेडी फिल्म में दिशा पटानी की एंट्री हो चुकी है, जिसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Disha Patani Begins Shoot Akshay Kumar's Movie (Image Credit - Instagram)

Disha Patani Begins Shoot Akshay Kumar’s Movie: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) को लेकर सुर्खियों में हैं, जो उनकी फिल्म ‘वेलकम’ (Welcome) की तीसरी किस्त है। फैंस भी उनकी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला (Firoz Nadiadwala) के साथ काम करने जा रहे हैं। वहीं, दोनों की इस फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर लगातार कई अपडेट्स सामने आ रही है, जो फिल्म में नजर आने वाले कलाकारों और शूटिंग शेड्यूल से जुड़ी है।

पिंकविला की ताजा अपडेट के मुताबिक, इस फिल्म में अब दिशा पटानी (Disha Patani) की भी दमदार एंट्री हो चुकी है और उन्होंने मुंबई में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला के एक्सक्लूसिव खुलासे में यह बताया, ‘दिशा ने ऑफिशियल तौर पर इस फिल्म की मुंबई में शूटिंग शुरू कर दी है’। खास बात यह है कि दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Akshay Kumar की फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स 

अहमद खान (Ahmed Khan) के निर्देशन में बन रही इस फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में कई बड़े स्टार्स एक साथ नजर आने वाले हैं, जिनमें अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, लारा दत्ता, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कीकू, शारदा, दलेर मेहंदी और मीका सिंह जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म अगले साल 2024 के आखिर में 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिरोज नाडियाडवाला के प्रोडक्शन वाली इस फिल्म की शूटिंग जारी है। इस फिल्म की घोषणा काफी समय पहले हो गई थी।

यह भी पढ़ें: मिल गया Animal में Bobby Deol की एंट्री वाले सॉन्ग का ओरिजिनल वर्जन

Disha Patani का वर्कफ्रंट

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की सुपरहिट फिल्म ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ (M.S.Dhoni: The Untold Story) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली दिशा पटानी (Disha Patani) कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब वो जल्द ही अक्षय की एडवेंचर्स कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) की एक्शन थ्रिलर की फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो साउथ सुपरस्टार प्रभास (Parbhas) की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी दिखाई देंगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें