Vikram Bhatt Mother Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की मां का निधन हो गया है। मां के निधन से डायरेक्टर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी विक्रम की मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कैसे गई विक्रम भट्ट की मां की जान?
जानकारी की मानें तो विक्रम भट्ट की मां लंबे समय से बीमार चल रही थी। आज शनिवार को विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट का निधन हो गया है। वर्षा भट्ट ने 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। मल्टीपल ऑर्गन फैल्योर की वजह से विक्रम भट्ट की मां की जान गई है।
टीम ने दी जानकारी
आज 6 सितंबर को दोपहर 2 बजे वर्सोवा श्मशान घाट में विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट का अंतिम संस्कार किया गया है। मां के निधन से विक्रम भट्ट बेहद दुखी हैं और उनकी टीम ने खबर की पुष्टि की है। इसके अलावा अगर वर्षा भट्ट की बात करें तो वर्षा ने हमेशा ही अपने परिवार का बांध कर रखा है और वो परिवार की मजबूत कड़ी रही।
विक्रम ने दी शानदार फिल्में
वहीं, अगर विक्रम भट्ट की बात करें तो विक्रम ने हमेशा ही इंडस्ट्री को शानदार फिल्में दी हैं। विक्रम जब 14 साल के थे, तभी उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी है। विक्रम की फिल्मों को हमेशा ही दर्शकों का बेहद प्यार मिलता रहा है। उन्होंने एक्शन-थ्रिलर फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज के समय में विक्रम हिंदी सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर में से एक हैं। उन्होंने ‘बंबई का बाबू’, ‘गुलाम’, ‘गुनहगार’, ‘मदहोश’ जैसी फिल्मों को बनाया है। उन्होंने कई हॉरर फिल्में भी बनाई हैं।
यह भी पढ़ें- Raj Kundra के खिलाफ धांधली का ये पहला केस नहीं, इससे पहले भी इन केसों में फंसे Shilpa Shetty के पति
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 mins agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 hr agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
19 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
20 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
22 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines