मशहूर एक्टर के निधन से सिनेमा को बड़ा झटका, यूट्यूब पर रातों रात हुए थे फेमस

Bijili Ramesh Passes Away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त अपने ‘काले-कारनामों’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच खबर आई कि इंडस्ट्री के एक मशहूर एक्टर का निधन हो गया है। एक्टर ने निधन से सभी परेशान हैं और उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

Bijili Ramesh

Bijili Ramesh

Bijili Ramesh Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। साउथ के एक बड़े चेहरे का निधन हो गया है। तमिल अभिनेता बिजली रमेश ने 46 साल की उम्र में आज यानी 27 अगस्त को अंतिम सांस ली। लंबी बीमारी से पीड़ित होने के बाद अभिनेता रमेश का चेन्नई में निधन हो गया। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिजली रमेश लीवर से संबंधित समस्याओं का इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। बिजली रमेश का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा।

विज्ञापन

लीवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे रमेश

बिजली रमेश के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है और एक्टर के चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले ही रमेश के परिवार ने इंडस्ट्री के उनके सहयोगियों से उनके इलाज में आर्थिक मदद करने की भी अपील की थी। लीवर संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद रमेशा का निधन हो गया।

विज्ञापन

रमेश को थी शराब की लत

हालांकि एक्टर ने कई बार इस बात को कबूल भी किया था कि वो शराब पीते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी माना था कि इस वजह से उन्हें कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि शराब के शौकिन होने के बावजूद बिजली लोगों को शराब की लत के खिलाफ सलाह देते थे और सभी को अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए कहते थे।

विज्ञापन

यूट्यूब पर हुए थे फेमस

बता दें कि बिजली रमेश यूट्यूब पर एक स्केच ग्रुप के प्रैंक वीडियो में नजर आए थे, जिसके बाद उन्हें हर कोई पहचानने लगा था। वीडियो रातोंरात वायरल हो गया। उसी साल उन्हें नयनतारा और निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की ‘कोलामावु कोकिला’ के लिए एक स्पेशल गाने में देखा गया था। हालांकि इसके बाद ही रमेश ने तमिल सिनेमा में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने कई फिल्मों में दर्शकों का दिल जीता।

सिनेमा में शोक की लहर

इतना ही नहीं बल्कि रमेश कुकू विद कोमाली नामक टेलीविजन कुकिंग रियलिटी शो में भी प्रतिभागी रहे थे। रमेश अभिनेता रजनीकांत के भी बहुत बड़े फैन थे। बिजली रमेश के निधन की खबर से पूरे सिनेमा में गम के बादल छा गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ