क्या Shahrukh Khan की Jawan ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होगी? पढ़ें सवाल के जवाब में Atlee का रिएक्शन

Jawan, Oscar

Jawan, Oscar

Jawan, Oscar: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार ओपनिंग की और पहले दिन ही 75 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। इन दिनों किंग खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

विज्ञापन

फिल्म ने महज 11 दिनों में ही 477.28 करोड़ का कारोबार कर लिया। इस बीच हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के निर्देशक एटली ने फिल्म को लेकर कुछ बातें शेयर की हैं। चलिए जान लेते हैं कि एटली ने फिल्म को लेकर क्या शेयर किया है?

विज्ञापन

2020 में ही एटली ने शाहरुख खान को सुना दी थी ‘जवान’ की कहानी

फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि शाहरुख खान से उनकी मुलाकात पांच साल पहले हुई थी। साल 2020 में ही उन्होंने किंग खान की फिल्म ‘जवान’ की कहानी सुना दी थी। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने फिल्म की सक्सेस को देखते हुए इसके ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में भेजने की भी की है।

विज्ञापन

जूम पर इसके बारे में विस्तार से बात की- एटली

एटली ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने शाहरुख खान को फिल्म की कहानी सुनाई थी। एटली ने बताया कि मैंने पूछा सर क्या हम जूम कॉल पर कहानी सुन सकते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं कर रहा हूं तो यही कर लेते हैं। इसके बाद हमने जूम पर इसके बारे में विस्तार से बात की और फिर पूरा साढ़े तीन घंटे का समय लेकर कहानी सुनी। सर को फिल्म की कहानी पसंद आई और फिर हमने इस पर काम शुरू किया।

मैं शाहरुख खान सर से इसके बारे में फोन पर जरुर पूछूंगा- एटली

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी नजर ऑस्कर पर हैं? इस पर उन्होंने कहा कि बेशक जवान को भी जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिनेमा में काम करने वाले हर इंसान की नजर इन पुरुस्कारों पर होती है। एटली ने कहा कि मैं जवान को आस्कर में ले जाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं शाहरुख खान सर से इसके बारे में फोन पर जरुर पूछूंगा।

विज्ञापन

फैंस कर रहे फिल्म के सीक्वल की डिमांड

इतना ही नहीं बल्कि एटली ने बताया कि फिल्म मल्टीस्टार क्यों हैं। उन्होंने कहा कि फैंस लंबे टाइम से कलाकारों को साथ में देखना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म के सीक्वल के बारे में कहा कि फैंस इसकी डिमांड कर रहे हैं और इस पर हम विचार करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ