Dipika Kakkar Birthday Special: छोटे पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली दीपिका आज घर-घर में फेमस हैं।। उन्होंने अपनी जर्नी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, फिर चाहे वह उनकी पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल। इस खास मौके पर आइए जानते हैं दीपिका से जुड़ी कुछ खास बातें। आइए जानते हैं…
एक्टिंग में नाम बनाने से पहले दीपिका ने एयर होस्टेस के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने जेट एयरवेज में लगभग तीन साल बतौर फ्लाइट अटेंडेंट काम किया। लेकिन हेल्थ इश्यूज के चलते उन्हें यह जॉब छोड़नी पड़ी। इसके बाद दीपिका ने एविएशन को अलविदा कहा और टेलीविज़न इंडस्ट्री में कदम रखा।
क्यों छोड़नी पड़ी पहली जॉब?
एक्टिंग में नाम बनाने से पहले दीपिका ने एयर होस्टेस के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने जेट एयरवेज में लगभग तीन साल बतौर फ्लाइट अटेंडेंट काम किया। लेकिन हेल्थ इश्यूज के चलते उन्हें यह जॉब छोड़नी पड़ी। इसके बाद दीपिका ने एविएशन को अलविदा कहा और टेलीविज़न इंडस्ट्री में कदम रखा।
दीपिका के स्ट्रगलिंग डेज
अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों में दीपिका को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया था कि उन्हें अपने मिनी गैस स्टोव को फिर से भरवाने के लिए हर 15 दिन में कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था।
कब किया बॉलीवुड में डेब्यू?
दीपिका ने 2018 में आई फिल्म ‘पलटन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, हर्षवर्धन राणे जैसे कई कलाकार नजर आए थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई तब भी उनकी एक्टिंग लोगों को पसंद आई थी।
कब मिली उन्हें इंडस्ट्री में पहचान?
दीपिका ने 2010 में ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने लक्ष्मी का किरदार निभाया। उन्हें असली पहचान ‘ससुराल सिमर का’ शो से मिली, जो लगभग छह साल तक चला और दीपिका पांच साल तक इसका हिस्सा रहीं। इस सीरियल से मिली पॉपुलरिटी के बाद उन्होंने ‘कहां हम कहां तुम’, ‘एंटरटेनमेंट की रात’ जैसे शोज़ में काम किया। दीपिका ‘झलक दिखला जा 8’ और ‘नच बलिए 8’ का भी हिस्सा रहीं। इसके अलावा वो ‘Bigg Boss 12’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं और शो भी जीता।
यह भी पढ़ें: सलमान खान ने सबसे बड़ी दुश्मन को किया माफ? प्रियंका जग्गा को मिला ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर
कैसी है दीपिका की पर्सनल लाइफ
दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रही हैं। पहली शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चलने के बाद उन्होंने ‘ससुराल सिमर का’ के को-एक्टर शोएब इब्राहीम से 2018 में शादी की। शादी के बाद उन्होंने इस्लाम कबूल कर अपना नाम ‘फैजा इब्राहीम’ रखा। फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और उनके यूट्यूब वीडियोस का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं।
दीपिका को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आप उनके किस किरदार को आज तक याद करते है ?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
11 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
12 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
14 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
16 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
17 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines