News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ को लेकर एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। ‘बिग बॉस सीजन 19’ में कुछ ऐसा हो सकता है जिसकी किसी ने भी उम्मीद नहीं की होगी। सलमान खान की सबसे बड़ी दुश्मन यानी प्रियंका जग्गा की अब ‘बिग बॉस’ के घर में एक बार फिर एंट्री हो सकती है। ये सुनकर आपको झटका लगा होगा, लेकिन अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि प्रियंका जग्गा को इस शो के लिए एक बार फिर अप्रोच किया गया है। खुद एक्ट्रेस ने इस बात को कन्फर्म किया है।
प्रियंका जग्गा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर रिवील किया है कि सीजन 10 से बाहर किए जाने के बाद, मेकर्स दोबारा उन्हें इस शो में लाना चाहते हैं। आपको बता दें, सलमान खान ने प्रियंका जग्गा की बदतमीजियों से तंग आकर उन्हें शो से बीच में ही आउट कर दिया था। साथ ही नेशनल टीवी पर साफ-साफ कहा था कि आज के बाद प्रियंका जग्गा इस शो पर या चैनल पर भी नजर आईं, तो वो ‘बिग बॉस’, कलर्स या एंडेमोल के साथ काम नहीं करेंगे। अब लगता है सलमान खान अपनी ये दुश्मनी खत्म कर चुके हैं।
प्रियंका जग्गा ने अब अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इसमें लिखा, ’10 साल पहले मैं बिग बॉस का हिस्सा थी। इसने मेरी जिंदगी बदल दी- लेकिन कुछ भी आसान नहीं था। मेरे होस्ट सलमान खान के साथ लड़ाई हो गई थी और मैं शो छोड़कर आ गई थी। ग्लैमर वर्ल्ड और शोर से दूर। लेकिन अब अचानक से बिग बॉस ने फिर से बुलाया है। हां- इस सीजन, वो मुझे वापस चाहते हैं। इस सीजन राजनीति के बारे में है। मैं हील हो चुकी हूं। मैंने नयी जिंदगी बना ली है। मैं लाइट्स और हैडलाइन के पीछे नहीं भागती, लेकिन ये ऑफर बेहद जरूरी लग रहा है। फेम के लिए नहीं, लेकिन क्लोजर के लिए। शायद हिम्मत के लिए।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के लिए अप्रोच किए गए कौन हैं ये 5 सितारे? कोई टीवी तो कोई है यूट्यूब स्टार
प्रियंका जग्गा ने आगे फैंस से सवाल किया है कि उन्हें ये शो करना चाहिए या नहीं? उन्हें हां कहना चाहिए या फिर शांति से आगे बढ़ जाना चाहिए? लोगों की इस बारे में क्या राय है वो जानना चाहती हैं। हालांकि, लोग तो ये जानकर ही हैरान है कि मेकर्स ने प्रियंका जग्गा को एप्रोच करने की हिम्मत कैसे की? सलमान खान के होते हुए भी प्रियंका जग्गा को इस शो का ऑफर मिलना वाकई चौंका देने वाला है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।