Dipika Kakar के लिवर ट्यूमर की सर्जरी आज, Shoaib Ibrahim ने फैंस से मांगी दुआ

Dipika Kakar Health Update: दीपिका कक्कड़ के लिवर ट्यूमर की सर्जरी आज है। शोएब इब्राहिम ने बताया है कि उनकी हालत स्थिर है। इसलिए डॉक्टर आज उनकी सर्जरी करेंगे। एक्टर ने दीपिका के लिए फैंस से दुआ मांगी है।

Dipika Kakar Health Update

दीपिका कक्कड़ के लिवर ट्यूमर की सर्जरी आज होगी। Photo Credit- News24

Dipika Kakar Health Update: ‘ससुराल सिमर का’ फेम टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले काफी वक्त से अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले पति शोएब इब्राहिम ने बताया था कि एक्ट्रेस के लिवर में ट्यूमर है। इसके बाद पता चला कि दीपिका को लिवर 2 का कैंसर को गया है। काफी वक्त से उनके ट्यूमर की सर्जरी रुकी हुई थी लेकिन आज दीपिका कक्कड़ की सर्जरी होगी। इस बात की जानकारी खुद शोएब इब्राहिम ने दी है। अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए एक्टर ने फैंस से हाथ जोड़कर दुआ मांगी है।

विज्ञापन

शोएब इब्राहिम ने की प्रार्थना

शोएब इब्राहिम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोमवार देर रात एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि दीपिका कक्कड़ की सर्जरी आज मंगलवार को होने वाली है। एक्टर ने पोस्ट में लिखा, ‘डिप्पी की सर्जरी कल सुबह होने वाली है। उसे आप लोगों की प्रेयर और ताकत की सबसे ज्यादा जरूरत है। प्लीज उसे अपनी दुआओं में बनाए रखना।’ इस पोस्ट के साथ में उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्टेज 2 का हुआ कैंसर

शोएब इब्राहिम ने पिछले हफ्ते एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें उनके साथ दीपिका कक्कड़ भी नजर आई थीं। इस व्लाॅग में एक्ट्रेस ने बताया था कि पहले उन्हें पता चला था कि उनके लिवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है। डॉक्टर्स ने उन्हें जल्द से जल्द सर्जरी करवाने के लिए कहा था। हालांकि सर्दी और फ्लू की वजह से उनकी सर्जरी टल गई थी। बाद में पता चला कि ट्यूमर दूसरे स्टेज का घातक कैंसर बन गया है।

टीवी सेलिब्रिटी ने भेजी दुआएं

उधर, दीपिका कक्कड़ के लिवर कैंसर की बात सामने आने के बाद उनके को-एक्टर्स और टीवी सेलेब्स ने उनके लिए दुआएं भेजी थीं। गौरव खन्ना, अविका गौर, गौहर खान समेत कई स्टार्स ने दीपिका के लिए प्यार और दुआएं भेजी थी। वहीं आज दीपिका की सर्जरी है। उनके फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ