Dipika Kakar की ननद बनीं मां, सबा इब्राहिम ने दिया बेटे को जन्म
दीपिका कक्कड़ की ननद और यूट्यूबर सबा इब्राहिम के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनके पति सनी ने सोशल मीडिया के जरिए यह सुखद समाचार सभी फैंस के साथ साझा किया।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दीपिका कक्कड़ की ननद और यूट्यूबर सबा इब्राहिम मां बन गई हैं। उनके पति सनी ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर एक व्लॉग के जरिए शेयर की, जिसे सुनकर परिवार और फैंस बेहद खुश हैं।
दीपिका की ननद और लोकप्रिय यूट्यूबर सबा इब्राहिम ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। उनके पति सनी ने जानकारी दी कि सबा ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। व्लॉग में दिखाया गया कि पूरा परिवार, खासकर दादी और नानी, इस खबर से बहुत उत्साहित हैं। हॉस्पिटल से शेयर किए गए वीडियो में सबा, सनी और उनका नवजात बेटा नजर आ रहे हैं, हालांकि बच्चे का चेहरा इमोजी से ढका गया है।
दीपिका और शोएब के बेटे रूहान अब बड़े भाई बन गए हैं। चूंकि उनकी बुआ सबा ने बेटे को जन्म दिया है, इसलिए अब रूहान को एक छोटा भाई मिल गया है। इस बीच, एक और खबर यह भी है कि दीपिका कक्कड़ इस वक्त हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्हें लिवर में ट्यूमर पाया गया है, जिसकी जल्द ही सर्जरी होनी है।
सबा और उनके पति ने कुछ दिन पहले एक व्लॉग में दीपिका की तबीयत को लेकर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने बताया था कि सबा की डिलीवरी पास है, लेकिन वह अपनी भाभी दीपिका की सेहत को लेकर बहुत परेशान हैं। इस दौरान सबा काफी इमोशनल भी हो गई थीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: