Kaun Banega Crorepati में अमिताभ बच्चन को रिप्लेस करेंगे Salman Khan? बन सकते हैं नए होस्ट

अमिताभ बच्चन ने केबीसी 17 के आखिरी एपिसोड में इशारा किया था कि शायद वो अब शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। खबरों के मुताबिक, शो को आगे बढ़ाने के लिए सलमान खान से बात की गई है, क्योंकि इस बार सीनियर एक्टर अमिताभ बच्चन शो में नजर नहीं आएंगे।

salman khan (4)

कौन बनेगा करोड़पति पिछले 25 सालों से 17 सीजन के साथ टीवी पर चल रहा है। इस शो के होस्ट अमिताभ बच्चन लोगों के दिलों में बस गए हैं। कुछ सीजन शाहरुख खान ने भी होस्ट किए, लेकिन दर्शकों के पसंदीदा हमेशा अमिताभ बच्चन ही रहे। केबीसी 17 खत्म होने के बाद इस साल की शुरुआत में, अमिताभ बच्चन ने इशारा किया था कि शायद वो अब शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

विज्ञापन

क्या सलमान खान बनेंगे केबीसी 18 के नए होस्ट?

अभी तक शो के मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान खान अब अमिताभ बच्चन की जगह केबीसी होस्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक करीबी सूत्र ने बताया, “सलमान खान छोटे पर्दे के सुपरस्टार हैं और वो छोटे शहरों के लोगों से भी अच्छी तरह जुड़ते हैं। पहले शाहरुख खान ने भी केबीसी को होस्ट किया था, और अगर सब कुछ ठीक रहा तो सलमान भी टीवी पर छा सकते हैं।”

विज्ञापन

सूत्र ने यह भी कहा, “सोनी टीवी पर अब तैयार हो जाइए सलमान खान के साथ भारत के सबसे बड़े और फेमस क्विज शो को देखने के लिए, क्योंकि अमिताभ बच्चन अब शो से पर्सनल कारणों की वजह से हट रहे हैं।”

अमिताभ बच्चन और केबीसी का रिश्ता

केबीसी 17 के आखिरी एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने कहा था, “हर बार के अंत में यही सच साबित होता है कि इस खेल ने, इस मंच ने और मैंने जितना चाहा, उससे कहीं ज्यादा मुझे मिला है। और ये हमेशा मिलता रहता है। हमारी उम्मीद है कि ये जुड़ाव यूं ही बना रहे और कभी ना टूटे।”

विज्ञापन

पिंकविला की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सलमान खान जून में बिग बॉस 19 का पहला प्रोमो शूट करने वाले हैं और ये शो जुलाई के अंत तक ऑनएयर हो सकता है। दोनों शो- केबीसी और बिग बॉस से जुड़ी पक्की जानकारी अभी चैनलों द्वारा घोषित नहीं की गई है। साथ ही खबर है कि बिग बॉस 19 अब सोनी टीवी पर आ सकता है क्योंकि प्रोडक्शन हाउस ने कलर्स चैनल से अलग होने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ