Celebrity Masterchef छोड़ने के बाद Dipika Kakar Ibrahim हुईं इमोशनल, बोलीं- फिर से करूंगी कमबैक

Dipika Kakar Ibrahim on Leaving Celebrity Masterchef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ छोड़ने के बाद दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने अपने फैंस को एक वीडियो के जरिए बताया कि क्यों आखिर उन्हें शो छोड़ना पड़ा।

Dipika Kakar
विज्ञापन

Dipika Kakar Ibrahim on Leaving Celebrity Masterchef: टीवी की चहेती बहू रहीं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने अब अपने फैंस को बड़ा झटका देते हुए सेलिब्रिटी मास्टरशेफ बीच में ही छोड़ दिया है। दीपिका के शो छोड़ने के पीछे की वजह क्या रही और एक्ट्रेस ने पहली बार खुद ही इसके बारे में क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

दीपिका ने फैंस से किया कन्फेशन

दीपिका ने यूट्यूब पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि ‘इंपॉर्टेंट बात है जो आई थिंक अब मुझे आप लोगों के साथ शेयर कर लेनी चाहिए हालांकि आप में से कई लोग जो है वो देख चुके होंगे लेकिन मैं अपनी तरफ से भी आपको एक बार कन्फर्मेशन दे दूं कि अनफॉर्चूनेटली मेरी जो मास्टर शेफ की जर्नी है वो खत्म हो चुकी है।

विज्ञापन

क्यों छोड़ना पड़ा शो?

दीपिका के शो बीच में ही छोड़ने के पीछे की वजह उनकी इंजरी रही जो उन्हें काफी परेशान कर रही थी। इसके बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा कि मेरी लेफ्ट बाजू में काफी दिनों से पेन हो रहा था। अचानक कुछ दिन पहले दर्द फिर से होने लगा और मैंने तुरंत डॉक्टर को फोन किया एंड आई वाज लाइक कि ये वापस से वही पेन हो गया है इसीलिए रात में ही आई हैड टू रश फॉर एन एमआरआई और एमआरआई जब हमने किया तब हमें पता चला कि मेरा जो लेफ्ट आर्म मसल है यानी कि ये मसल यहां पे देयर इज सम काइंड ऑफ एन इंजरी अब ये इंजरी होने के बहुत सारे रीजंस हो सकते हैं।

अब कैसी है दीपिका की हालत?

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि ये जो डायग्नोसिस हुआ है इसका एस सच कोई ट्रीटमेंट नहीं है यू नो लाइक छह दिन का कोर्स कर लिया और आप ठीक हो गए ऐसा नहीं है इसमें इट्स अ स्लो प्रोसेस आपने बीच-बीच में मुझे स्लिंग में देखा है तो ऑन एंड ऑफ मैं वो स्लिंग लगा के रखती हूं जिस दिन दर्द अगर ज्यादा हो रहा हो उस दिन बेसिकली इस हिस्से को इमोबिलाइज करना होता है तो उस वक्त मैं स्लिंग लगा के रखती हूं आई हैव टू बी वेरी कॉन्शियस कि मेरा जो ये हाथ है ये ऐसे नहीं होना चाहिए उस चीज के लिए एक बहुत कॉन्शियस एफर्ट जो है वो लेना है बिकॉज दैट इज वन थिंग जो मुझे डॉक्टर ने फिजियो ने मैंने शीतल से भी पूछा उन्होंने भी स्ट्रिक्टली नो बोला है।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि थोड़ी छोटी-मोटी चीजें कि यू नो कुछ क्या बोलते हैं ज्यादा रिग्रेस मूवमेंट नहीं होना चाहिए। उन्होंने वीडियो में अपने फैंस को राहत की बात ये बताई कि वो अब अपना पूरा फोकस अपनी चोट को ठीक करने में करेंगी और जल्द ही टीवी पर एक बार फिर नए शो से वापसी करेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ