---विज्ञापन---

Badshah-Raftaar पर Honey Singh ने बिना नाम लिए साधा निशाना, कमबैक को लेकर फिर छिड़ा विवाद

Honey Singh Takes Dig at Badshah-Raftaar: रैपर हनी सिंह ने पिछले कुछ वक्त में जबरदस्त कमबैक किया है। हाल ही में रैपर ने अपने पुराने दुश्मनों बादशाह और रफ्तार पर बिना नाम लिए निशाना भी साधा है।

---खबर नीचे जारी है---

Honey Singh Takes Dig at Badshah-Raftaar: फेमस रैपर हनी सिंह ने हाल ही में बीती रात मुंबई में हुए अपने कॉन्सर्ट में बादशाह और रफ्तार का बिना नाम लिए उन पर हमला बोला है। हनी सिंह ने अपने इस कॉन्सर्ट में दोनों रैपर्स को सार्वजनिक रूप से निशाना बनाया। हनी सिंह ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।

हनी सिंह ने बादशाह-रफ्तार पर साधा निशाना 

कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने अपनी फैंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘कई लोग कहते हैं कि वो मेरे भाई हैं। कई लोग कहते हैं कि मेरा कमबैक नहीं होगा। फिर कहते हैं कि वो मेरे गाने लिखते थे। और फिर कहते हैं कि वो मेरी तकदीर लिख देंगे।’

---खबर नीचे जारी है---

इस दौरान हनी सिंह ने एक शेर भी सुनाया, जो बादशाह और रफ्तार के लिए ही बताया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘तो इस पर एक शेर सुनाऊं? वीडियो होगा, उस पर टैग कर देना। पिछले साल मेरी तकदीर ने कईयों के घमंड तोड़े। अब तुझे कमबैक करना पड़ेगा…’ इसके बाद उन्होंने दर्शकों को इस शेर को पूरा करने के लिए छोड़ दिया, जिससे माहौल और भी गर्मा गया।

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by honey Singh (@honey_singh_fan_page_1994)

---खबर नीचे जारी है---

हनी सिंह और बादशाह के बीच की दरार

हनी सिंह और बादशाह के बीच की इस पुरानी दरार के बारे में संगीत इंडस्ट्री में काफी अटकलें लगती रही हैं। एक वक्त था जब दोनों एक ही हिप-हॉप ग्रुप ‘माफिया मुंडीर’ का हिस्सा थे, लेकिन धीरे-धीरे उनके बीच की वैचारिक मतभेद और झगड़ों की वजह से ये दोनों अलग हो गए। एक दूसरे से दूरी बनाने के बाद से दोनों रैपर्स के बीच शब्दों की जंग जारी रही, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को भरी में माहौल में निशाना बनाया।

हनी सिंह के लंबे समय तक गायब रहने के बाद जब उन्होंने वापसी की, तो वहीं बादशाह ने लगातार चार्ट पर राज किया। दोनों रैपर्स के बीच की टेंशन का खुलासा उनके संगीत और इंटरव्यूज में बार-बार हुआ। हनी सिंह के बारे में ये भी कहा जाता है कि उन्होंने अपने गानों में भी बादशाह पर तंज कसा है। वहीं बादशाह ने भी कई बार हनी सिंह पर बिना नाम लिए गानों में वार किया है।

---खबर नीचे जारी है---

रफ्तार और हनी सिंह की बहस

हनी सिंह ने रफ्तार के बारे में भी अपने कॉन्सर्ट के दौरान बयान दिए, हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर रफ्तार का नाम नहीं लिया। लेकिन, उनके शब्दों से साफ था कि वो रफ्तार को भी इस जंग में शामिल कर रहे थे। रफ्तार और हनी सिंह के बीच भी काफी समय से बुरी खींचतान रही है, जो कभी न कभी सार्वजनिक रूप से सामने आती रहती है।

यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal से डिवोर्स रूमर्स के बीच Dhanashree ने पैपराजी से की बात, कैसे किया रिएक्ट?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 23, 2025 08:32 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola