हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'लंबी लड़ाई है…', कैंसर से जूझती दीपिका कक्कड़ ने शेयर की अपनी ब्लड रिपोर्ट्स, जानें कैसी है अब एक्ट्रेस की हालत?

Dipika Kakar Cancer Health Update: कैंसर से जूझती दीपिका कक्कड़ इस समय अपने काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट साझा की है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस की अब कैसी हालत है.

विज्ञापन
Dipika Kakar Cancer Health Update

Shoaib Ibrahim Vlog Dipika Kakar Health: टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़, जिन्हें ‘ससुराल सिमर का’ से बहुत प्यार मिला, पिछले कई महीनों से कैंसर की लड़ाई लड़ रही हैं. साल 2025 में उन्हें लीवर में स्टेज 2 का कैंसर ट्यूमर पाया गया. इसकी बड़ी सर्जरी हुई, जो 14 घंटे तक चली. डॉक्टरों ने ट्यूमर निकाल दिया और उसके बाद टारगेटेड थेरेपी भी शुरू की. दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग के जरिए फैंस को पूरी यात्रा दिखाई.

यह भी पढ़ें: Manish Malhotra के घर पहुंचा कपूर परिवार, इमोशनल नजर आईं Kareena और Karisma, देखें वीडियो

नए व्लॉग में बताई रिपोर्ट

हाल ही में दीपिका ने एक नया व्लॉग शेयर किया है. इसमें उन्होंने अपनी ताजा ब्लड रिपोर्ट्स के बारे में बताया. रिपोर्ट देखकर दीपिका भावुक हो गईं और रोने लगीं. ब्लड टेस्ट सामान्य आया है. लेकिन डॉक्टरों ने इसे गंभीरता से लिया है और अब आगे का मेडिकल प्रोसेस बताया है. शोएब ने कहा, “लड़ाई लंबी है.” उन्होंने बताया कि अब स्थिति सामान्य है लेकिन अब नेक्स्ट राउंड के लिए मजबूती से खड़े रहना है.

विज्ञापन

कैंसर का इलाज

दीपिका ने बताया कि कैंसर के बाद दोबारा समस्या आने का डर हमेशा रहता है. हालांकि, शोएब इस पर बोले कि लोगों का दुआ हमारे साथ है. उन्होंने बताया कि ‘मस्जिद में नमाज अदा करते वक्त कुछ लोग मिले, जिन्होंने बताया कि उनकी अम्मी को भी यही समस्या थी और उन्होंने कुछ खास दुआएं बताईं. इससे वे ठीक हो गई. लोग हमारी काफी मदद और केयर कर रहे हैं. लड़ाई लंबी है.’

यह भी पढ़ें: Delhi Film Festival 2026 में सिर्फ हिंदी ही नहीं, इन भाषाओं का भी चलेगा जादू, इस दिग्गज

विज्ञापन

फैंस ने मांगी दुआएं

दीपिका फैंस से प्रार्थना मांग रही है. उन्होंने बताया कि ठीक होने में समय लगता है. नींद पूरी करना, हल्की वॉक करना और आराम करना बहुत जरूरी है. शरीर खुद को रिकवर करने की कोशिश करता है. शोएब हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़े हैं. वे कहते हैं कि यह आसान नहीं है, लेकिन साथ मिलकर लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: Delhi Film Festival 2026 के स्पेशल गेस्ट कौन-कौन? दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिला ये सम्मान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola