Dino Morea Father Passes Away: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया के पिता रॉनी मोरिया का निधन हो गया है. इसकी जानकारी खुद डिनो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है. पिता के निधन से डिनो टूट से गए हैं और बेहद इमोशनल हैं. पिता के निधन के बाद डिनो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं डिनो ने इस पोस्ट में क्या लिखा है?
डिनो ने पोस्ट किया शेयर
डिनो ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने पिता की कई फोटोज शेयर की हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए डिनो ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हर दिन भरपूर जीवन जियो, हर दिन हंसो, जो भी करो उसमें जोश रखो, व्यायाम करो, प्रकृति में समय बिताओ, धूप का आनंद लो, अच्छा खाना खाओ, पहाड़ पर चढ़ो, समुद्र में तैरो, जंगल में ट्रेकिंग करो, मेहनत करो, अच्छे बनो, दयालु बनो और प्यार करो और ये सब अपनी शर्तों पर करो, ये लिस्ट और भी लंबी है.
‘मेरे हीरो, मेरे पापा…’
डिनो ने आगे लिखा कि मेरे लिए एक शख्स जो इन सभी गुणों का प्रतीक है- मेरे गुरु, मेरे हीरो, मेरे पिता, पापा जीवन के सबक के लिए धन्यवाद पापा. हम सब आपको बहुत याद करेंगे. मुझे पूरा यकीन है कि आपने कहीं ना कहीं पार्टी शुरू कर दी होगी और आपके आस-पास बहुत सारे लोग नाच रहे होंगे और खूब हंस रहे होंगे, जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, खुश रहो.
सेलेब्स ने भी किया रिएक्ट
गौरतलब है कि डिनो ने अपने पिता की अनसीन फोटोज शेयर की थी. इन तस्वीरों को देखने के बाद सेलेब्स और फैंस ने कमेंट्स के जरिए अपना-अपना रिएक्शन दिया है. डिनो के पिता का निधन कैसे हुआ है, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. पिता को खोने का गम क्या होता है? ये इस वक्त सिर्फ डिनो ही समझ सकते हैं. डिनो ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें वो भी अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें- 29 साल पहले आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया था गर्दा, 2026 में आएगा सीक्वल
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
21 mins agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
2 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
2 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
3 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
4 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
5 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines