---विज्ञापन---

29 साल पहले आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया था गर्दा, 2026 में आएगा सीक्वल

Bollywood Film: हिंदी सिनेमा की कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें आज भी लोग देखना पसंद करते हैं और इन फिल्मों को लोगों का हमेशा प्यार मिलता है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में...

---विज्ञापन---

Bollywood Film: हिंदी सिनेमा की कई ऐसी फिल्में हैं, जो बेहद ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिनको आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो 29 साल पहले आई थी और इसने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन किया था बल्कि अब इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है. आइए जानते हैं कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

फिल्म ‘बॉर्डर’

दरअसल, यहां हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ है. जी हां, अब ‘बॉर्डर’ की रिलीज के 29 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है. आज 16 दिसंबर को ‘बॉर्डर 2’ का टीजर भी रिलीज किया गया है, जो लोगों को खूब पसंद आया है. फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’?

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को साल 2026 में रिलीज किया जाएगा. ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है. हर कोई बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार करना है. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि क्या इस फिल्म को भी वैसा ही रिस्पॉन्स मिलता है या नहीं? जैसा ‘बॉर्डर’ को मिला था.

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की स्टारकास्ट

इसके अलावा अगर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल के अलावा सोनम बाजवा, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी और मेधा राणा जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. हर कोई फिल्म की रिलीज के इंतजार में है. अब फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा कि इसे बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है? गौरतलब है कि फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल पूरे 29 साल बाद आ रहा है, ऐसे में हर किसी को इससे बेहद उम्मीदें हैं.

यह भी पढ़ें- Border के लिए Sunny Deol ने ली थी सबसे तगड़ी फीस, सुनील शेट्टी-तब्बू को मिले थे बस इतने लाख

---विज्ञापन---

First published on: Dec 16, 2025 10:27 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola