Dinesh Phadnis Last Post: टीवी के पॉपुलर शो CID में नज़र आ चुके एक्टर दिनेश फड़नीस (Dinesh Phadnis) का निधन हो गया है। ‘फ्रेडरिक्स’ (Fredricks) के दुनिया को अलविदा कहंते ही एंटरटेनमेंट जगत में मातम पसर गया है। न सिर्फ उनके फैंस और उनके को-स्टार्स का बुरा हाल है। बल्कि उस बच्ची का भी जरा सोचिए जिसने अभी अपने पिता को खो दिया है। इस उम्र में उसे शायद समझ भी नहीं होगी कि आखिर मौत होती क्या है। इस छोटी सी उम्र में द्रुवी के सिर से पिता का साया उठ गया है। बता दें, एक्टर दिनेश फड़नीस की जान उनकी लाड़ली बेटी में बस्ती थी।
यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui और Mannara Chopra की दोस्ती में आई दरार? गुस्से में बोलें मुन्ना- ‘गेट लॉस्ट’
क्या था एक्टर का आखिरी पोस्ट?
इस बात का सबूत है उनका सोशल मीडिया जो चीख-चीखकर इस बात की गवाही देता है कि दिनेश अपनी नन्ही द्रुवी (Druvi) से कितना प्यार करते थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक्टर का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी उनकी बेटी के ही नाम था। दिनेश फड़नीस ने आखिरी बार इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर पोस्ट की थी। इसे आप ध्यान से देखेंगे तो आपको भी ऐसा ही लगेगा कि ये दोनों बिल्कुल एक ही तरह हंसते हैं। इनकी स्माइल बिल्कुल एक जैसी है। सोशल मीडिया पर आखिरी बात उन्हें इसी तस्वीर में अपनी बेटी के साथ मुस्कुराते हुए देखा गया था।
बेटी के छिड़कते थे जान
अब ये तस्वीर देख सोशल मीडिया यूजर्स की भी आंखें नम हो गई हैं। दरअसल, इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने आखिरी बार अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। अब उसी पोस्ट पर फैंस एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए नज़र आ रहे हैं। क्या आपको पता है एक्टर और उनकी बेटी से जुडी एक और खास बात है। उनका अपनी बेटी से एक स्पेशल कनेक्शन था। बाप-बेटी के रिश्ते के अलावा इन दोनों में एक और ऐसी चीज़ थी जिसकी वजह से इनका प्यार इतना गहरा था।
क्या था बेटी और उनका खास कनेक्शन?
खुद एक्टर ने अपने एक पोस्ट में बेटी के साथ गुलाब जामुन खाते हुए तस्वीरें शेयर कर इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था- ‘यही कारण है कि हम एक जैसे हैं और हमारे वाइब्स मेल खाती हैं….आज हमारा बर्थडे है… हम न सिर्फ अपना प्यार शेयर करते हैं बल्कि अपना बर्थडे भी शेयर करते हैं… मुझे और मेरी डार्लिंग द्रुवी को को जन्मदिन मुबारक हो।’ अब ये सब जानकर फैंस भी दुखी हो रहे हैं। सभी को अब ‘फ्रेडरिक्स’ के परिवार की चिंता हो रही है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines