Dinesh Phadnis Passed Away: टीवी के पॉपुलर शो CID में नज़र आ चुके एक्टर दिनेश फड़नीस (Dinesh Phadnis) अब हमारे बीच नहीं रहे। ‘फ्रेडरिक्स’ (Fredricks) के नाम से मशहूर इस एक्टर का कल रात करीब 12 बजे निधन हो गया। कई दिनों से उनकी हालत खराब बताई जा रही थी। पहले खबर आई थी कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा है जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। हालत बिगड़ने के बाद दिनेश फड़नीस को वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि, बाद में उनके को-स्टार दयानंद शेट्टी (Dayanand Shetty) ने इन खबरों को खारिज कर दिया था।
यह भी पढ़ें: CID के फ्रेड्रिक्स Dinesh Phadnis ने दुनिया को कहा अलविदा, टीवी इंडस्ट्री में पसरा मातम
मल्टीपल ऑर्गन फेलियर से हुआ निधन
एक्टर ने रिवील किया था कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया है बल्कि वो किसी और वजह से वेंटिलेटर पर हैं। वही, फैंस लगातार एक्टर के ठीक होने की दुआ मांग रहे थे। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से दिनेश जिंदगी की जंग हार गए। अब उन्हें याद कर उनके को-स्टार्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दिनेश फड़नीस की मौत की खबर से उनके साथ काम कर चुके सभी स्टार्स सदमे में हैं। अचानक ही टीवी जगत में मातम की लहर छा गई है। चलिए जानते हैं किस- किस ने ‘फ्रेडरिक्स’ को याद कर अपने दिल का दर्द बयां किया है।
दिनेश फड़नीस को याद कर भावुक हुए एक्टर्स
Shraddha Musale जो शो CID में Dr. Tarika का किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर दिनेश फड़नीस संग अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हम आपको याद करेंगे फ्रेडी सर।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक ब्रोकन हार्ट भी बनाया है। सब-इंस्पेक्टर पूर्वी यानी एक्ट्रेस Ansha Sayed ने भी सोशल मीडिया पर एक्टर के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘इसी मूड में आपको हमेशा याद रखूंगी! आपकी याद आती है सर। ओम शांति।’
Image Credit: Instagram
ऐसे दे रहे श्रद्धांजलि
एक्टर नरेंद्र गुप्ता ने अपने प्यारे दोस्त को याद करते हुए लिखा, ‘ याद आओगे, याद रहोगे हमेशा दोस्त। जल्दी कर दी न जाने में यार। प्रभु तुम्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। ओम शांति। मेरे प्यारे दोस्त दिनेश फड़नीस को शांति मिले, आपकी आत्मा को शांति मिले.. हम तुम्हारी यादों के साथ रहेंगे।’ जान्वी छेड़ा का भी दिल दिनेश के निधन से टूट गया है। एक्ट्रेस ने पहले अपनी स्टोरी पर ब्रोकन हार्ट शेयर किया है। इसके बाद उन्होंने एक्टर की तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘बहुत जल्दी चले गए। आपको आत्मा को शांति मिले सर!’ Hrishikesh Pandey ने भी CID का थ्रोबैक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘विश्वास नहीं हो रहा कि परिवार के एक सदस्य को खो दिया…।’ अब फैंस भी एक्टर के निधन पर इमोशनल नज़र आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines