---विज्ञापन---

CID के फ्रेड्रिक्स Dinesh Phadnis ने दुनिया को कहा अलविदा, टीवी इंडस्ट्री में पसरा मातम

Dinesh Phadnis Passes Away: कई दिनों से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती CID फेम दिनेश फड़नीस का निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि उनके करीबी दोस्तों और को-स्टार ने की है।

---खबर नीचे जारी है---

Dinesh Phadnis Passes Away: टीवी जगत के फेमस शो CID फेम दिनेश फड़नीस (Dinesh Phadnis) का कल रात निधन हो गया। काफी समय से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थी। एक्टर काफी समय से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे और कल रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। उनकी निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्तों और को-स्टार्स ने दी है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज होगा। वहीं, उनके सभी को-स्टार्स उनके घर पर पहुंच चुके हैं। CID में दिनेश फड़नीस फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाया करते थे।

अपने किरदार से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वो अक्सर शो में अपने जोक्स से दर्शकों के चेहरे पर हंसी लाया करते थे। वहीं, अब उनके निधन की खबर ने उनके फैंस को गमगीन कर दिया है। उनके तमाम फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं। दिनेश काफी समय ये बीमारी के चलते मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे, जिसके बाद एक्टर ने कल रात 12 बजे आखिरी सांस ली।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---खबर नीचे जारी है---

काफी गंभीर बनी हुई थी एक्टर की हालत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश फड़नीस की हालत काफी दिनों से गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर लीवर डैमेज से लड़ाई लड़ रहे थे। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा है, जिसको दयानंद शेट्टी ने खारिज कर दिया था। हाल में उनके करीबी और को-स्टार दयानंद शेट्टी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया, ‘हां, यह सच है कि वे अब दुनिया में नहीं रहे। यह लगभग 12:08 बजे हुआ। मैं अभी उनके आवास पर हूं। उनका अंतिम संस्कार होगा’।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Kamal Haasan की ‘चाची 420’ को टक्कर दे रहा यह भोजपुरी स्टार, OTT पर रिलीज हुई Chachi No. 1

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

CID से जुड़ी हैं कई यादें

CID की शुरुआत साल 1990 में हुई थी, जिसने टीवी पर आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया। यह 1990 और 2000 के दशक के सबसे लोकप्रिय टीवी शो हुआ करता था, जिसको सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता था। इस टीवी शो में कई स्टार्स नजर आए थे, जिनमें शिवाजी साटम, दयानंद शेट्टी, आदित्य श्रीवास्तव, जानवी छेदा गोपालिया, हृषिकेश पांडे, श्रद्धा मुसले और कई स्टार्स शामिल थे। इस शो के अलावा दिनेश ‘तारक मेहता’ में भी नजर आ चुके हैं। वहीं, फिल्मों की बात करें तो एक्टर फिल्म ‘सरफरोश’ में आमिर खान के साथ भी कैमियो रोल में नजर आए थे।

First published on: Dec 05, 2023 10:48 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola