Aamrapali-Nirahua New Song: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav) इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इस बीच वो एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) से रोमांस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक सॉन्ग काफी ट्रेंड में है, जिसमें उन्हें आम्रपाली के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। इस गाने की रील अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसे अब तक 6 करोड़ रुपये से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुई रील
हम बात कर रहे हैं निरहुआ और आम्रपाली के गाने ‘मरून कलर सड़िया फसल’ का जो इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने की रील को निरहुआ और आम्रपाली के फैन पेज की ओर से शेयर किया गया है। रील को शेयर करते हुए यह भी लिखा गया है कि भोजपुरी में पहली बार किसी रील ने 9 मिलियन क्रॉस किया हैं। वहीं इसे 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: रियलिटी शो में एक साल बिना कपड़ों के रहा कॉमेडियन, 3 करोड़ लोगों ने देखा लाइव नजारा
रील पर यूजर्स दे रहे रिएक्शन
गाने की बात करें तो ‘मरून कलर सड़िया फसल’ में आम्रपाली दुबे और निरहुआ मुख्य किरदार में हैं। इस गाने को कल्पना और नीलकमल सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। गाने में आम्रपाली और निरहुआ का रोमांस देखकर उनके फैंस भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे ये गाना बहुत पसंद है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस गाने ने सभी का दिल छू लिया है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दोनों की जोड़ी कमाल की है।’
डेटिंग पर कई बार आई अफवाह
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 में बिजी चल रहे हैं। वो आजमगढ़ से चुनावी मैदान में हैं। इस बीच चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अपने इस नए गाने को स्टेज पर गाते हुए फैंस को एंटरटेन भी किया है। गौरतलब है कि आम्रपाली और निरहुआ को लेकर हमेशा खबर आती है कि दोनों एक-दूसरे को पिछले काफी साल से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने इन खबरों को महज अफवाह बताया है। साथ ही उनका कहना है कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines