Diljit Dosanjh-Kareena Kapoor: कुछ ही दिन पहले करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ रिलीज हुई थी। दर्शकों को फिल्म ‘क्रू’ खूब पसंद आई है। इस फिल्म में करीना कपूर, तब्बू और कृति के अलावा दिलजीत दोसांझ ने भी अहम भूमिका निभाई है। वहीं, इस फिल्म में ना सिर्फ करीना, तब्बू और कृति की जोड़ी ने लाइमलाइट चुराई है बल्कि लोगों को करीना और दिलजीत की दोस्ती भी खूब पसंद आ रही है।
दिलजीत दोसांझ ने फिर की बेबो की तारीफ
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ एक बार फिर से अभिनेत्री करीना कपूर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में दिलजीत कहते हैं कि आज करीना जी है नी इथे, लेकिन मैं फेर भी यही कहूंगा कि ‘होगी रिहाना, होगी बेयोंसे, अपनी तो करीना ही है’। जैसे ही वहां मौजूद लोग ये सुनते हैं तो हर कोई जोर से चिल्लाकर इसका सपोर्ट करते हुए बेहद खुश होते हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दिलजीत के कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल
बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो दिलजीत के कॉन्सर्ट का है। हमेशा की तरह इस बार भी बड़ी तादाद में फैंस दिलजीत के कॉन्सर्ट में आए थे। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब दिलजीत ने करीना की तारीफ की हो। जी हां, इसके पहले अनंत अबानी और राधिका मर्चेट की प्री-वेडिंग में भी करीना की खूब तारीफ की थी।
Kareena Kapoor
बेबो ने भी किया रिएक्ट
वहीं, अब दिलजीत के इस कॉन्सर्ट वीडियो को खुद करीना ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बेबो ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ‘फैन गर्ल फॉरेवर’। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अलग-अलग तरह से ‘होगी रिहाना, होगी बेयोंसे, अपनी तो करीना ही है’ को खूब शेयर कर रहे हैं और इसके बारे में बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, Salim Khan ने Galaxy पर हुई फायरिंग पर तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
11 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
13 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
15 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
16 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
17 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
17 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
18 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
19 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
19 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines