Diljit Dosanjh: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है। साथ ही सिंगर की जमकर तारीफ भी की है। इस बीच अब दिलजीत एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। अब भई दिलजीत ने इतिहास रचा है, तो उनका चर्चा में आना लाजिमी है ना। आइए आपको बताते हैं कि आखिर किस बात के लिए दिलजीत की इतनी तारीफ की जा रही है?
दिलजीत ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सिंगर ने कई फोटोज शेयर की हैं। साथ ही इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि हिस्ट्री लिखी जा चुकी है, बीसी प्लेस स्टेडियम पूरा भर गया, सारी टिकटें बिक गई, दिल-लूमिनाटी टूर। बता दें कि दिलजीत का हाल ही में कनाडा के वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में एक कॉन्सर्ट था। इस स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले दिलजीत पहले पंजाबी सिंगर हैं।
खचाखच भर गया बीसी प्लेस स्टेडियम
इस कॉन्सर्ट में दिलजीत को सुनने के लिए बड़ी तादाद में फैंस आए और पूरा स्टेडियम खचाखच भर गया। बता दें कि दिलजीत के इस कॉन्सर्ट में 54,000 से भी ज्यादा फैंस पहुंचे थे। कॉन्सर्ट में दिलजीत ने अपने एल्बम ‘GOAT’ के गाने गाए, जो लोगों को बेहद पसंद आए। इस कॉन्सर्ट के लिए उन्होंने ब्लैक कुर्ता, सलवार और पगड़ी कैरी किया था। इस पंजाबी लुक में दिलजीत खूब जंच रहे थे।
यूजर्स ने की सिंगर की तारीफ
बीसी प्लेस स्टेडियम में दिलजीत ने इतिहास रच दिया है। दिल-लूमिनाटी टूर के दौरान इतनी बड़ी संख्या में फैंस की मौजूदगी एक आर्टिस्ट के लिए बड़ी बात है। हर कोई सिंगर की खूब तारीफ कर रहा है। दिलजीत के पोस्ट पर भी फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतिहास लिखा गया। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपने कमाल कर दिया। एक और यूजर ने कहा कि गजब कर दिया। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स सिंगर के पोस्ट पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- चेहरे पर खून, आंखों में आग, हाथ में गन…. Samantha का खूंखार लुक देख शॉक्ड हुए फैंस
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
17 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
22 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
23 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines