सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म ‘सतलुज’ 03 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज की गई थी. दिलजीत की इस मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. हालांकि, फिल्म को 05 जुलाई को ओटीटी से हटा दी गई थी, जिसके बाद काफी विवाद शुरू हो गया था. फिल्म हटाए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया था. दिलजीत ने कहा था कि जो चीज एक बार ऑनलाइन आ जाती है उसे कभी हटाया नहीं जा सकता है.
दिलजीत दोसांझ ने उन लोगों से अपील भी की है, जिन्होंने फिल्म को देख ली है और डाउनलोड कर ली है. दिलजीत ने कहा कि आप उन लोगों के साथ फिल्म को शेयर कर सकते हैं. जिन्होंने अभी तक नहीं देखी है. हालांकि, अब ‘सतलुज’ पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने एक बड़ा ऐलान किया है.
यह भी पढ़ें: एक्शन, कॉमेडी और रोमांच का मिलेगा फुल डोज, इस शुक्रवार दस्तक देंगी ये 5 फिल्में
दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने मूवी को लेकर क्या कहा?
आपको बता दें कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (DSGMC) ने कहा है कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को बैन के बावजूद दिखाने का ऐलान किया है. ANI की रिपोर्ट के अनुसार (DSGMC) फिल्म ‘सतलुज’ की पब्लिक स्क्रीनिंग और सेमिनार आयोजित करेगी. फिल्म के बारे में बता करते हुए DSGMC प्रेसिडेंट हरमीत सिंह कालका ने कहा, ‘फिल्म सतलुज में दिखाया गया है कि सामाजिक कार्यकर्ता (जसवंत सिंह खालरा) ने सच्चाई के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया था. दिलजीत की यह मूवी जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है, जिसमें जसवंत सिंह खालरा के किरदार में दिलजीत दोसांझ नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: OTT पर कोहराम मचा रही है 2 घंटे 11 मिनट की ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, कहानी देख घूम जाएगा दिमाग
गुरुद्वारा कमेटी से की खास अपील
DSGMC के प्रेसिडेंट हरमीत सिंह कालका ने गुरुद्वारा कमेटी सदस्यों से एक खास अपील की है कि जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘सतलुज’ के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा बताया जा सके. इतनी ही नहीं प्रेसिडेंट हरमीत सिंह कालका ने ये भी कहा है कि फिल्म को डाउनलोड करके अपने-अपने इलाकों इस मूवी की स्क्रीनिंग का आयोजन करें. हरमीत सिंह कालका ने आगे कहा कि वो जल्द ही स्कूल और कॉलेज के चेयरमैन से मुलाकात करेंगे और फिल्म के सेमिनार का आयोजन कराएंगे.
संबंधित खबरें
21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
34 mins ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
22 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
23 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines