हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' पर बड़ा एक्शन, भारत के बाद विदेशी ZEE5 लाइब्रेरी से गायब हुई फिल्म

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज की गई थी. लेकिन फिल्म को 48 घंटे के अंदर ही भारत में जी5 पर से हटा दिया गया था. लेकिन अब फिल्म को विदेशों से भी हटा दिया गया है.

विज्ञापन
Satluj मूवी विदेशों में भी हुई बैन

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म ‘सतलुज’ 03 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज की गई थी. इस मूवी को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने किसी भी प्रकार का प्रमोशन नहीं किया था. लेकिन फिल्म को रिलीज होने के 3 दिन बाद यानी 05 जुलाई को जी5 इंडिया से हटा दिया गया था. इस बारे में दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर भी बात की है. लेकिन अब फिल्म ‘सतलुज’ पर एक और बड़ा एक्शन हुआ है.  

आपको बता दें कि भारत के बाद दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ को विदेशों से भी हटा दिया गया है. इसका साफ अर्थ है कि यह मूवी अब आपको जी5 पर कहीं भी देखने को नहीं मिलने वाली है. वहीं मूवी हटाए जाने के बाद काफी विरोध प्रदर्शन भी हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Ikka से 100 गुना ज्यादा धांसू है ये कोर्टरूम ड्रामा सीरीज, हर एपिसोड में मिलेगा बड़ा ट्विस्ट

विज्ञापन

‘सतलुज’ फिल्म को जी5 की इंटरनेशनल लाइब्रेरी से हटाया गया

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ की बात करें, तो इस मूवी का पहले नाम ‘पंजाब 95’ रखा गया था. यह मूवी साल 2022 में पहली बार स्क्रीनिंग की गई थी. वहीं फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं दिया गया था. फिल्म में 127 कट्स सुझाए गए थे. लेकिन फिल्म को अचानक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया था. इसके बारे में काफी लोग को जानकारी भी नहीं थी.

यह भी पढ़ें: संगीत जगत को बड़ा झटका, दिग्गज गायिका एस. जानकी का हुआ निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

  दिलजीत दोसांझ ने फिल्म हटाए जाने पर क्या कहा?  

लेकिन यह मूवी विदेशों में जी5 पर मौजूद थी. लेकिन अब दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को जी5 की इंटरनेशनल लाइब्रेरी से हटा दिया गया है. आपको बता दें कि यह मूवी जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है. फिल्म को हटाए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ और  डायरेक्टर हनी त्रेहान ने नाराजगी भी जाहिर की है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि उन्हें कोई ना कोई प्लेटफॉर्म मिल जाएगा, जिस पर वो फिल्म को दोबारा रिलीज करेंगे और लोगों तक पहुंचाएंगे. वहीं दिलजीत ने उन लोगों से भी अपील की है, जिन्होंने फिल्म को देख लिया है और डाउनलोड कर लिया है. दिलजीत दोसांझ ने कहा कि आप लोग उन लोगों के साथ मूवी को शेयर करें, जिन्होंने ने नहीं देखा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola