Diljit Dosanjh Received Notice: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ पिछले कुछ वक्त से अपने लाइव कॉन्सर्ट ‘दिल-लुमिनाती टूर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनके कॉन्सर्ट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखी जा सकती हैं, जिसमें फैंस का उनके लिए प्यार साफतौर पर देखने को मिला है। दिल्ली के बाद आज, 15 नवंबर को सिंगर का लाइव शो हैदराबाद में होने जा रहा है, जिसके लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हालांकि कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले ही दिलजीत को तेलंगाना सरकार की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?
तीन गाने पर लगाई रोक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट आज हैदराबाद में होना है। इससे पहले तेलंगाना सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने नोटिस जारी करते हुए दिलजीत के 3 गाने पर रोक लगाने की बात कही है। सरकार की तरफ से यह नोटिस सिंगर की टीम और होटल नोवोटेल को भेजा गया है।
नोटिस में कहा गया है कि दिलजीत दोसांझ हैदराबाद में अपने लाइव शो के दौरान ऐसे गाने (पंज तारा, केस और पटियाला पैग) बिल्कुल भी नहीं गाएं जिनसे शराब, ड्रग्स, नशीली दवाएं या फिर हिंसा को बढ़ावा मिले।
यह भी पढ़ें: The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- प्लीज एक बार…
दिल्ली कॉन्सर्ट से मिली थी शिकायत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना सरकार ने यह कदम चंडीगढ़ के एक प्रोफेसर पंडितराव धरेनवर की उस शिकायत को ध्यान में रखते हुए उठाया है जिसमें सिंगर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ इस तरह के गानों पर रोक लगाई जाने की मांग की गई थी।
दरअसल, शिकायतकर्ता की तरफ से कुछ वीडियो साक्ष्य प्रस्तुत किए गए थे, जो 26 और 27 अक्टूबर में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए सिंगर के लाइव कॉन्सर्ट के थे। शिकायतकर्ता का आरोप था कि लाइव शो के दौरान सिंगर को शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने गाते हुए सुना गया था।
बच्चों को स्टेज पर बुलाने की अनुमति नहीं
तेलंगाना सरकार ने नोटिस में दिलजीत दोसांझ को निर्देश देते हुए कहा, ‘हम आपके लाइव शो में इस तरह के गानों का प्रचार करने से रोक लगाने के लिए यह नोटिस पहले ही जारी कर रहे हैं।’ नोटिस में यह भी कहा गया है कि सिंगर कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को स्टेज पर बिल्कुल नहीं बुलाएं। 13 साल से कम उम्र के बच्चों को अनुमति नहीं दी जा सकती है। इसके अलावा कॉन्सर्ट के दौरान बहुत तेज आवाज नहीं करने की हिदायत भी दी गई है।
गौरतलब है कि तेलंगाना सरकार से पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने दिलजीत दोसांझ को निर्देश जारी कर चुकी है कि सिंगर अपने लाइव शो के दौरान शराब, ड्रग्स या गन कल्चर को बढ़ावा देने जैसे गाने बिल्कुल नहीं गाएं। नोटिस में कहा गया है कि अगर दिलजीत अपने कॉन्सर्ट में इस तरह के गाने गाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
17 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
19 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
20 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
21 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines