हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diljit Dosanjh नहीं हैं भारतीय? सिंगर की नागरिकता को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, ई-वीजा पर भारत आकर करते हैं शो

Diljit Dosanjh Citizenship Status: ग्लोबल सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने पंजाबी गानों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन बहुत लोगों को नहीं पता होगा कि वे भारतीय नागरिक नहीं हैं. उनके पास ई-वीजा है, जिसको लेकर वे यहां रहने आते हैं. आइए जानते हैं फिर किस देश के दिलजीत दोसांझ नागरिक हैं.

विज्ञापन
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh New Citizenship: पंजाबी गाने के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. कई लोग लगता होगा कि दिलजीत भारत के नागरिक हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. दिलजीत दोसांझ अपने कॉन्सर्ट्स में भले ही पंजाब का बेटा बोलते हों, लेकिन कागजी तौर पर वे भारतीय नागरिक नहीं हैं. आइए जानते हैं कि दिलजीत किस देश के नागरिक बन चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 3 साल और 2 सीजन… क्या आपने देखी है TVF की ये 9 रेटिंग वाली सीरीज? यंगस्टर्स की कहानी दिखाएगी जिंदगी का सच

दिलजीत दोसांझ की नागरिकता

सिंगर दिलजीत दोसांध की एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत अब भारतीय नागरिक नहीं रहे. वे 2022 में अमेरिका के नागरिक बन गए हैं. भारत आने के लिए वे ई-वीजा का इस्तेमाल करते हैं. वे अब पूर्ण रूप से एक अमेरिकी नागरिक हैं.

विज्ञापन

दिलजीत का जन्म और शुरुआती सफर

दिलजीत दोसांझ का जन्म 6 जनवरी 1984 को पंजाब के जालंधर जिले के दोसांझ कलां गांव में हुआ था. वे एक सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं. छोटी उम्र से ही उन्होंने गाने शुरू किए. उनका पहला आल्बम “इश्क दा उड़ा आदा” 2004 में आया, जिसने उन्हें पंजाबी संगीत जगत में मशहूर बना दिया. बाद में वे बॉलीवुड फिल्मों में भी आए और “उड़ता पंजाब” जैसी फिल्मों से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई.

यह भी पढ़ें: एक ही कहानी पर बनी 4 फिल्में, 3 महा फ्लॉप, एक ने जीता हर किसी का दिल

विज्ञापन

नागरिकता का खुलासा

हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिलजीत ने 2022 में अमेरिकी नागरिकता ले ली. उसके बाद से वे अमेरिकी पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे हैं. सितंबर 2022 से भारत आने के लिए वे ई-वीजा इस्तेमाल करते हैं. रिपोर्ट कहती है कि वे ओसीआई कार्ड (ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया) भी नहीं रखते.

भारतीय नागरिकता क्यों छोड़ी?

बता दें कि उनका आखिरी भारतीय पासपोर्ट 2018 में मुंबई से जारी हुआ था. इससे पहले Zambia से भी पासपोर्ट मिला था. उनकी पत्नी संदीप कौर अमेरिकी नागरिक हैं और परिवार अमेरिका में रहता है. इसीलिए अब उन्होंने भी अपनी पत्नी और बेटे के साथ अमेरिकी नागरिकता ले ली है.

विज्ञापन

लोगों की प्रतिक्रियाएं

यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है. कुछ लोग निराश हुए और पूछ रहे हैं कि क्या अब दिलजीत को भारतीय कलाकार नहीं कहा जाना चाहिए? कई फैंस कहते हैं कि जन्म भारत में हुआ, संस्कृति पंजाबी है, तो वे हमारे ही हैं. कुछ लोग राजनीति में उनके आने की बात कर रहे थे, लेकिन दिलजीत ने साफ कहा कि वे राजनीति में नहीं जाना चाहते.

यह भी पढ़ें: 80 फिल्मों में काम कर चुका ये एक्टर 4 साल से बेरोजगार, 57 साल के अभिनेता को किस बात का

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola