एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ 3 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज की गई थी. लेकिन इस मूवी को 5 जुलाई 2026 को डिजिटल प्लेटफार्म से हटा दिया गया था, जिसे लेकर Zee5 ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया था. Zee5 ने अपने स्टेटमेंट में कहा था की फिल्म को अगले आदेश तक भारत से रिमूव किया जा रहा है. बता दें कि फिल्म को पहले भारत में हटाया गया था. लेकिन फिल्म को बाद में जी5 इंटरनेशनल लाइब्रेरी से भी हटा दिया गया है. इसका मतलब साफ है कि फिल्म अब आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कहीं भी नहीं मिलेगी.
यह भी पढ़ें: 8.1 IMDb रेटिंग वाली इस सीरीज का हर एपिसोड है दमदार, वीकेंड बिंज-वॉच के लिए है परफेक्ट
कब रिलीज हुई थी दिलजीत की ‘सतलुज’
‘सतलुज’ फिल्म हटाए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था. हालांकि फिल्म को वापस लाने की जद्दोजहद काफी तेज हो गई है. इस मूवी को ओटीटी पर दोबारा रिलीज करने के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है. ‘आईएएनएस’ से बात करते हुए वकील हकम सिंह ने बताया कि जी5 के सब्सक्राइबर श्रवण सिंह ने याचिका दायर की है. उनका कहना है कि जी5 से फिल्म को हटाकर अभिव्यक्ति की आजादी और भाषण का उल्लंघन किया गया है. जी5 प्लेटफार्म पर 3 जुलाई को दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलज रिलीज की गई थी जिसे 5 जुलाई को हटा दिया गया था. यह याचिका पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की गई है. इस याचिका में आर्टिकल 19 का उल्लंघन बताया गया है, जो बोलने और अपनी बात रखने की गारंटी देता है. याचिकाकर्ता ने मांग की है कि फिल्म सतलुज को दोबारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापस रिलीज किया जाए.
यह भी पढ़ें: जापान बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘हमजा’ का जादू, ‘धुरंधर’ को टॉप-25 में भी नहीं मिली जगह
किसने दायर की याचिका
वकील हकम सिंह ने आगे यह भी बताया कि याचिकाकर्ता उन आधार पर भी सवाल उठाए हैं, जिसमें बिना किसी सूचना के और पारदर्शी निष्कर्ष के बिना फिल्म को हटा दिया गया है. उन्हें यह भी बताया कि केंद्र ने इसकी जांच के लिए तीन सदस्य समिति का गठन भी किया है. हालांकि, फिल्म को क्यों हटाया गया है इसका कोई सार्वजनिक उत्तर सामने नहीं आया है. वही वकील नहीं कहा कि हमें उम्मीद है की इस याचिका पर सुनवाई अगले वर्किंग डे पर हो सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म वापास ओटीटी पर रिलीज हो पाती है या नहीं.
संबंधित खबरें
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
27 mins ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
35 mins agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
2 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
6 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
7 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
8 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
9 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines