हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 2000 गार्ड्स किए गए तैनात; ट्रैफिक पर रहेगी सख्ती

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने जा रहा है. इस कॉन्सर्ट के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं. ट्रैफिक पर भी सख्ती रहेगी. बड़ी संख्या में इस कॉन्सर्ट में फैंस शामिल होने जा रहे हैं.

विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में कड़ी सुरक्षा के किए गए इंतजाम (pic credit- instagram)

Diljit Dosanjh Delhi Concert: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने जा रहा है. दिल्ली से ही सिंगर अपने ‘ऑरा इंडिया टूर’ की शुरुआत कर रहे हैं. नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस कॉन्सर्ट की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं. दिल्ली पुलिस ने भी कॉन्सर्ट को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए हैं. सुरक्षा को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास 2000 प्राइवेट गार्ड्स तैनात किए गए हैं, जिससे सुरक्षा में कोई चूक ना हो. बड़ी संख्या में फैंस दिलजीत को लाइव सुनने के लिए आ रहे हैं तो इसलिए ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. अब फैंस दिलजीत दोसांझ के इस कॉन्सर्ट के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

पुलिस प्रशासन के खास इंतजाम

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहले इवेंट ऑर्गेनाइजर की तरफ से 400 गार्ड्स रखने का प्रस्ताव दिया गया था. वहीं दिल्ली पुलिस ने ऑर्गेनाइजर को 1500-2000 गार्ड्स रखने की सलाह दी है. इसके पीछे का कारण ये है कि इस कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में फैंस पहुंच रहे हैं तो इस वजह से ही 2000 गार्ड्स तैनात किए गए हैं. ये प्राइवेट गार्ड्स जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास तैनात होंगे, ताकि ये भीड़ को अच्छे से संभाल सकें. 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ का फिनाले? रोहित शेट्टी ने दिया हिंट

विज्ञापन

नो कार जोन

वहीं ट्रैफिक जाम से भी बचने के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं. स्टेडियम के 500 से 700 मीटर के दायरे में कोई भी गाड़ी नजर नहीं आएगी. इस इलाके में लोगों को पैदल ही चलकर आना होगा. वहीं इस एरिया में सिर्फ आर्टिस्ट को लेकर आने वाली गाड़ियों को ही अंदर आने की परमिशन दी गई है. बाकी सभी वाहनों को इस एरिया में आने की परमिशन नहीं दी गई है. इससे आसपास होने वाले ट्रैफिक जाम से बचा जा सकेगा. भीड़ को ट्रैफिक से परेशानी ना हो इसलिए प्रशासन ने ये कदम उठाए हैं.

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी करोड़ों की कमाई कर मेकर्स की कराई चांदी-चांदी

विज्ञापन

कहां-कहां होगा कॉन्सर्ट?

बता दें पहले दिल्ली पुलिस ने ‘बुक माय शो’ को सूचित किया था कि त्योहारों को देखते हुए दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को परमिशन नहीं दी जा रही है. हालांकि बाद में कड़ी सुरक्षा के साथ दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने जा रहे कॉन्सर्ट को परमिशन मिल गई. ‘ऑरा इंडिया टूर’ की शुरुआत भी दिल्ली से ही होने जा रही है. इसके बाद सिंगर का कॉन्सर्ट इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बैंगलुरु, लखनऊ, चंडीगढ़ और कोलकाता में भी होगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola