हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diljit Dosanjh ने रचा इतिहास! अमेरिका में उनके नाम पर रखा जाएगा पब्लिक हॉलीडे, सम्मान पाकर इमोशनल हुए सिंगर

विश्व भर में अपनी आवाज का लोहा मनवा चुके दिलजीत दोसांझ को अमेरिका ने एक बेहद खास सम्मान दिया है. अमेरिका की ओर से मिले इस सम्मान से दिलजीत दोसांझ काफी इमोशनल हुए है. बता दें कि लॉस एंजेलिस में सिंगर की सम्मान में होलीडे घोषित कर दिया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Diljit Dosanjh को अमेरिका में मिला बड़ा सम्मान?

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ देश ही नहीं दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे हैं. पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अब देश ही विदेशों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. दिलजीत के गाने अमेरिका, कनाडा ऑस्ट्रेलिया और यूके जैसे बड़े शहरों में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने दम पर पंजाबी कल्चर को दुनियाभर में एक अलग ही पहचान दिलाई है. वहीं अब अमेरिका ने दिलजीत को एक ऐसा सम्मान दिया है, जिसे पाने के बाद सिंगर काफी इमोशनल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: क्या 39 की उम्र में मां बनने जा रही हैं Samantha Ruth Prabhu? वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई प्रेग्नेंसी की चर्चा

दिलजीत दोसांझ को अमेरिका में मिला बड़ा सम्मान

अमेरिका ने सिंगर दिलजीत दोसांझ को एक ऐसा सम्मान दिया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. दरअसल, हॉलीवुड का गढ़ कहा जाने वाला लॉस एंजलिस में दिलजीत को एक बड़ा सम्मान मिला है. बता दें कि सिंगर के जन्मदिन पर होलीडे का ऐलान कर दिया है. आपको बता दें कि दिलजीत का जन्म 6 जनवरी 1984 को हुआ था. इसका मतलब साफ है कि 6 जनवरी को लॉस एंजेलिस सीटी में दिलजीत दोसांझ डे की घोषणा की है. आपको बता दें कि सिंगर का यह सम्मान काउंसिल वुमन मोनिका रोड्रिगेज ने एक शहर के प्रस्ताव के बाद ऐलान किया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘Panchayat’ और ‘Asur’ से 350 गुना ज्यादा तगड़ी है ये सीरीज, 6 साल से OTT पर कर रही है राज

दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया पोस्ट

आपको बता दें कि किसी भी भारतीय और पंजाबी कलाकार के लिए यह सम्मान काफी बड़ा है. इस बारे में बात करते हुए दिलजीत दोसांझ ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें यह जानकारी शेयर की गई है. दिलजीत इस पोस्ट में काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं. हालांकि, अब यह खबर सुनकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे है. वहीं अब सिंगर को उनके दोस्तों, रिश्तेदारों और को-स्टार की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि दिलजीत दोसाझ की फिल्म ‘मै वापस आऊंगा’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola