फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने जब से ‘नो एंट्री 2’ अनाउंस की है, इसे लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई सलमान खान और अनिल कपूर की हिट फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल है। फिल्म में कथित तौर पर वरुण धवन और अर्जुन कपूर की फ्रेश जोड़ी नजर आएगी। इसके अलावा सिंगर दिलजीत दोसांझ भी हिस्सा थे लेकिन एक बार फिर बोनी कपूर को झटका लगा है क्योंकि दिलजीत दोसांझ ने ‘नो एंट्री 2’ से किनारा कर लिया है।
क्यों नो एंट्री 2 से पीछे हटे सिंगर?
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ को लेकर नया अपडेट आया है कि उन्होंने अनीज बज्मी की निर्देशित फिल्म ‘नो एंट्री 2’ से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि सिंगर वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थे लेकिन कुछ क्रिएटिव विचारों से सहमत नहीं होने की वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया है।
सनी देओल की इस फिल्म का हिस्सा
फिल्मफेयर ने सूत्र के हवाले से बताया है कि ‘सिंगर दिलजीत दोसांझ नो एंट्री 2 में वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड थे लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से वह फिल्म के क्रिएटिव विचारों से तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं। इस वजह से उन्होंने मतभेदों के चलते फिल्म को छोड़ना बेहतर समझा है।’ हालांकि मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बता दें कि फिलहाल दिलजीत सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf की OTT रिलीज पोस्टपोन! क्याें विवादों में उलझी राजकुमार राव की फिल्म?
अनिल कपूर से हो गया था झगड़ा
गौरतलब है कि इससे पहले ‘नो एंट्री 2’ को लेकर बोनी कपूर और अनिल कपूर में झगड़ा हो गया था। इस पर बात करते हुए फिल्म निर्माता ने जूम से कहा था कि वह अनिल कपूर को फिल्म की नई स्टार कास्ट के बारे में बताना चाहते थे लेकिन ये खबर पहले ही लीक हो गई थी कि वह नो एंट्री में अनिल कपूर को नहीं ले रहे हैं। इस बात को लेकर अनिल कपूर और बोनी कपूर में झगड़ा भी हो गया था। वहीं अब दिलजीत दोसांझ के फिल्म से हटने की खबर आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी जगह पर मेकर्स किसे फिल्म का हिस्सा बनाते हैं?
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
2 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
4 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
5 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
6 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines