Dilip Joshi Reaction On Aman Sehrawat: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को कुश्ती में सिर्फ एक ही मेडल हासिल हो पाया है। पहलवान अमन सहरावत ने भारत को पुरुषों की 57 किलो फ्रीस्टाइल केटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जिताया है। अब लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। साथ ही पहली ही बार में ओलंपिक में मेडल जीतने की वजह से भी उनके काफी चर्चे हो रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि वो कौन हैं, कहां से आए हैं? उन्होंने क्या स्ट्रगल किया और उनकी पसंद, नापसंद क्या है?
खाली समय में क्या करते हैं अमन सहरावत?
इसी बीच अब एक इंटरव्यू में अमन सहरावत से एक खास सवाल किया गया था। उन्होंने इस सवाल का जो जवाब दिया वो सुनकर खुद एक्टर दिलीप जोशी खुशी से झूम उठे हैं और अब उनका रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, कुश्ती में माहिर अमन सहरावत से हाल ही में एक सवाल किया गया। उनसे इंटरव्यू में पूछा गया कि जब आप कुश्ती नहीं करते, जब आप काम नहीं करते तो आप क्या करना पसंद करते हैं?
अमन सहरावत को पसंद है तारक मेहता का उल्टा चश्मा
ये सवाल सुनते ही अमन सहरावत ने एक झटके में जवाब दे दिया। उन्होंने अपने जवाब में साफ कहा कि उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ देखना काफी पसंद है। जब वो कुश्ती नहीं करते तो वो यही शो देखते हैं। अब उनका ये जवाब इंटरनेट पर वायरल हो गया है। उनका ये वीडियो अब खुद तारक मेहता के जेठालाल यानी एक्टर दिलीप जोशी तक पहुंच गया है। दिलीप ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है।
दिलीप जोशी ने किया रिएक्ट
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar का Tom and Jerry कार्टून से जुड़ा है कौन-सा सीक्रेट? एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुला
दिलीप जोशी ने शेयर किया पोस्ट
इसे शेयर करते हुए दिलीप जोशी ने खुशी जताई है और उन्हें बधाई भी दी है। एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘थैंक यू अमन सहरावत। हम आपको एंटरटेन करना जारी रखेंगे! आपको और हमारे सभी Olympians को देश को प्राउड फील करवाने के लिए बधाई।’ अब दिलीप जोशी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। दिलीप जोशी इस शो से शुरुआत से जुड़े हुए हैं, ऐसे में उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
13 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
17 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines