कैसे हुई Dileep Sankar की मौत? होटल के कमरे में मिली एक्टर की लाश

Dileep Sankar: मशहूर मलयालम एक्टर दिलीप शंकर की अचानक हुई मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कैसे दिलीप की जान चली गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एक होटल के कमरे में दिलीप की बॉडी मिली है।

Dileep Sankar

Dileep Sankar

विज्ञापन

Dileep Sankar: मशहूर मलयालम एक्टर दिलीप शंकर के अचानक आई निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक्टर के परिवार से लेकर उनके फैंस और चाहने वाले सब बेहद दुखी हैं। इंडस्ट्री में भी दिलीप के निधन की वजह से शोक की लहर है। हर कोई दिलीप की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है। इस बीच ये सवाल भी उठ रहा है कि आखिर दिलीप शंकर की मौत कैसे हुई? आइए जानते हैं कि मामले का ताजा अपडेट क्या है?

होटल के कमरे में मृत मिले दिलीप शंकर

गौरतलब है कि आज यानी 29 दिसंबर को दिलीप शंकर तिरुवनंतपुरम के होटल के कमरे में मृत पाए गए हैं। वैसे तो दिलीप कोच्चि के रहने वाले हैं, लेकिन कथित तौर पर चार दिनों से होटल में ठहरे हुए थे, क्योंकि शहर में मलयालम टीवी सीरियल ‘पंचाग्नि’ की शूटिंग चल रही थी। हालांकि, स्थानीय रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अभिनेता अपने ठहरने के दौरान कमरे से बाहर चले गए थे, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वो कमरे से बाहर नहीं निकले थे।

Advertisment

कैसे गई दिलीप शंकर की जान?

दिलीप शंकर की मौत की वजह को लेकर कहा जा रहा है कि शंकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे, जिसके कारण उनकी अचानक से मौत हो गई। ये दावा कई रिपोर्ट्स में किया जा रहा है। हालांकि दिलीप के निधन की वजह का अभी कोई असली कारण सामने नहीं आया है क्योंकि इसको सुसाइड के नजरिए ये भी देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और देखने वाली होगी कि शंकर की मौत के क्या कारण सामने आते हैं।

शूटिंग के लिए होटल में ठहरे थे दिलीप

गौरतलब है कि दिलीप शंकर शूटिंग के लिए इस होटल में ठहरे थे, लेकिन जब उनके सह-कलाकारों और शो के क्रू ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और ना ही कॉल उठाया। जब दिलीप की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो वे उनसे मिलने के लिए होटल पहुंचे और वहां के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

इसके बाद जब होटल का स्टॉफ एक्टर के कमरे के पास गया तो देखा कि उनके कमरे से बदबू आ रही थी। पुलिस ने बताया कि अभिनेता की मौत कम से कम दो दिन पहले हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखने वाली बात होगी कि इस केस मे आगे क्या अपडेट आता है और एक्टर की मौत के क्या कारण हो सकते हैं?

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ