Ranbir Kapoor Ramayana Event: मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की स्टारकास्ट प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में हैदराबाद में प्री-रिलीज इवेंट हुआ. फिल्म की पूरी टीम इस इवेंट में शामिल हुई. जेआरसी कन्वेंशन सेंटर में हुए इस इवेंट के दौरान तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर और ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूटर दिल राजू से बड़ी चूक हो गई. स्टेज पर भाषण देते हुए दिल राजू ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए गलती से उन्हें रणवीर सिंह बोल दिया. इसके बाद उन्हें तुरंत ही इस बात का एहसास हुआ कि उनसे गलती हो गई है तो इसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी. अब सोशल मीडिया पर दिल राजू से अनजाने में हुई इस गलती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
गलती के बाद मांगी माफी
हैदराबाद में हुए ‘रामायण: पार्ट 1’ के इस इवेंट में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रकुल प्रीत सिंह और रवि दुबे शामिल हुए. उनके साथ ही डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी इवेंट में शामिल हुए. तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर और ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूटर दिल राजू ने इस इवेंट में ऑडियंस को अपने भाषण से संबोधित किया. दिल राजू ने भाषण के दौरान रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए उनका नाम रणवीर सिंह बोल दिया. इसके बाद उन्हें जब एहसास हुआ कि उन्होंने गलती कर दी है तो उन्होंने हंसते हुए अपनी गलती को सुधारा और माफी भी मांगी. उनके इस भाषण ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज, साई पल्लवी भी नहीं रोक पाईं अपनी मुस्कान
रणबीर कपूर ने क्या दिया रिएक्शन?
दिल राजू ने अपने भाषण में रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा, ‘सबसे बेहतरीन एक्टर्स और हीरो में से एक रणवीर सिंह गुरु… रणबीर कपूर गुरु.’ इसके बाद ऑडियंस में बैठे लोग भी हैरान रह गए. हालांकि इसके बाद दिल गुरु ने हंसते हुए सॉरी कहकर माफी मांग ली और माहौल भी लाइट हो गया. एक्टर की इस गलती के बाद कैमरा रणबीर कपूर की तरफ भी घूमता दिखाई दिया, लेकिन उन्होंने कुछ खास रिएक्शन नहीं दिया और वो शांत बैठे रहे. फैंस रणबीर कपूर के इस शांत और सहज स्वभाव की काफी तारीफ भी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘वो शराब नहीं पीते…’, भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह; आरोप लगाने वालों को जमकर लताड़ा
रणबीर कपूर ने तेलुगु में दी स्पीच
बता दें इस इवेंट में रणबीर कपूर ने भी स्टेज पर जाकर स्पीच दी. वहीं एक्टर ने अपनी स्पीच की शुरुआत तेलुगु भाषा से की. एक्टर को तेलुगु भाषा में बोलते देख वहां मौजूद फैंस भी काफी खुश हुए. वहीं एक्टर के इस अंदाज ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर भी रणबीर कपूर के इस अंदाज की खूब तारीफ की जा रही है. बता दें ‘रामायण’ सिनेमाघरों में ये फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी आज यानी 20 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा और अनुपम खेर जैसे कई सितारे अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
5 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
6 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
9 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
10 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
11 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
11 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
12 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines