हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

साई केतन और ईशा का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज, Dil Mera Lauta Do पर यूजर्स की राय क्या?

साई केतन राव और ईशा अग्रवाल कई दिनों से लाइमलाइट में बने हुए थे। जी हां, दोनों का मोस्ट अवेटेड म्यूजिक वीडियो अब रिलीज हो गया है।

विज्ञापन
'दिल मेरा लौटा दो' रिलीज हो गया है।

साई केतन राव और ईशा अग्रवाल का नया मच अवेटेड म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। जी हां, राव और ईशा के न्यू वीडियो ‘दिल मेरा लौटा दो’ के रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और अब ये खत्म हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है और ये इंटरनेट पर छा गया है। आइए जानते हैं कि इस म्यूजिक वीडियो पर लोगों का क्या कहना है?

यूजर्स का क्या कहना?

साई और ईशा के नए गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया है और इस पर भर-भरकर अपना रिएक्शन भी शेयर किया है। एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कहा कि साई केतन ने कमाल की एक्टिंग की है। दूसरे यूजर ने लिखा कि गाना और परफॉर्मेंस दोनों ही शानदार है। तीसरे यूजर ने कहा कि साई, ईशा और टीम तीनों ने ही बढिया काम किया है।

लोगों ने की तारीफ

एक अन्य यूजर ने कहा कि साई के लुक्स बहुत कमाल के हैं। एक और यूजर ने लिखा कि इस गाने में हर एक चीज परफेक्ट है। एक और यूजर ने कहा कि साई ने बहुत ही अच्छा काम किया है। एक और यूजर ने कहा कि ईशा ने अच्छा काम किया है और गाना भी कमाल का है। एक अन्य ने लिखा कि वैरी नाइस सॉन्ग। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस गाने को देखने के बाद किए हैं।

विज्ञापन

साई और ईशा ने शेयर किए पोस्ट

गौरतलब है कि साई और ईशा कई दिन से लगातार अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर पोस्ट शेयर कर रहे थे। पहले तो दोनों के पोस्ट से सभी कंफ्यूज हो गए थे क्योंकि इन्होंने इसके बारे में कुछ रिवील नहीं किया था, लेकिन बाद में बता दिया था कि एक नया म्यूजिक वीडियो आने वाला है और तबसे ही फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Ranya Rao को गोल्ड स्मलिंग केस में मिली जमानत, फिर भी देश के बाहर नहीं जा पाएंगी एक्ट्रेस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola