Digvijay Rathi Evict Due To Time God: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में अब बेघर होने की बारी दिग्विजय राठी की है। जब से श्रुतिका अर्जुन टाइम गॉड बनी हैं, घर के सारे समीकरण ही बदल गए हैं। टाइम गॉड की पावर आते ही उनके रंग भी बदल गए हैं। दिग्विजय वो इंसान हैं जिनकी वजह से ही इस बार पावर श्रुतिका के हाथों में आई, लेकिन उन्होंने ऐसा खेल रचा की उसी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। अगर वो चाहती तो आराम से राठी सेव हो सकते थे। आइए जानते हैं कैसे…
दिग्विजय राठी ने श्रुतिका को किया था सपोर्ट
टाइम गॉड बनने के लिए टास्क हुआ तो वो दिग्विजय राठी ही थे जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया। उन्हीं की मदद से ही वो पावर को पा सकीं। लेकिन श्रुतिका ने तो ऐसा रंग दिखाया कि दोस्त-दोस्त कह उसी की पीठ में खंजर उतार दिया। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है क्योंकि दिग्विजय की फैन फॉलोइंग के बारे में तो सभी जानते हैं।
श्रुतिका ने किया खेला
बिग बॉस 18 में नई टाइम गॉड बनीं श्रुतिका अर्जुन ने पावर मिलते ही ऐसा खेला खेल दिया कि सभी हैरान हो गए। उन्होंने रैंकिंग लिस्ट में उन्हीं लोगों को टॉप में रखा जो उनके करीब हैं या यूं कहें कि फेवरेट हैं। टॉप 7 में जिनके नाम हैं वो हैं- रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, करणवीर मेहरा सारा अरफीन खान, शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना।
यह भी पढ़ें:Digvijay Rathi हुए बेघर, Bigg Boss 18 में फिर हुआ खेला?
बॉटम रैंकिंग लिस्ट में कौन
अब बात कर लेते हैं बॉटम रैंकिंग लिस्ट में आने वाले कंटेस्टेंट की तो इसमें नाम हैं- चाहत पांडेय कशिश कपूर ईशा सिंह, दिग्विजय राठी, इडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा। ऐसे में ये साफ है कि श्रुतिका ने अपना खेला खेल दिग्विजय को बॉटम में डाला और अब उनका घर से पत्ता साफ हो गया।
सोशल मीडिया पर मची सनसनी
दिग्विजय की फैन फॉलोइंग लिस्ट काफी लंबी है। वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट से उम्मीद थी की वो टॉप 5 में जगह बना सकता है। लेकिन श्रुतिका के धोखे से वो पहले ही घर से बाहर हो गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दिग्विजय राठी के बाहर होने की खबर से सनसनी मच गई है।
यह भी पढ़ें: Shrutika की बदकिस्मती के 5 सबूत, टाइम गाॅड बनने से क्या बदल पाएगी किस्मत?
संबंधित खबरें
'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 hr agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
2 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
3 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
3 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
4 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
5 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
15 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
20 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines