Shrutika की बदकिस्मती के 5 सबूत, टाइम गाॅड बनने से क्या बदल पाएगी किस्मत?

Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनीं श्रुतिका अर्जुन घर में एंटरटेनर बन आई थीं, लेकिन अब वो एक असली मास्टरमाइंड के रूप में उभरकर सामने आई हैं। वहीं जिनसे भी दोस्ती निभाई वो ही घर से बाहर भी हुए ऐसे में चुम को सावधान रहने की जरूरत है।

Bigg Boss 18

बिग बॉस 18

Bigg Boss 18:  बिग बॉस 18 में नई टाइम गॉड बनीं श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) ने जब अपने गेम की शुरुआत की तो उन्होंने अपनी बातों से लोगों को काफी एंटरटेन किया। उन्हें लेकर कहा जाने लगा की वो इस घर की सबसे बड़ी एंटरटेनर होने वाली हैं। कभी अपनी बातों से ऑडियंस को एंटरटेन किया तो अपनी क्यूट सी लेंग्वेज से। लेकिन जैसे-जैसे वक्त बढ़ा उनके समीकरण भी बदलने लगे।

वक्त के साथ वो बदलती ही चली गईं और एक एंटरटेनर बन गई मास्टरमाइंड। वहीं उनकी किस्मत भी कुछ ऐसी रही की जिसके साथ भी दोस्ताना निभाया वो ही घर से बेघर हो गया। इस लिस्ट में एक नहीं बल्कि कई सारे नाम हैं। चलिए जान लेते हैं उनके बारे में…

हेमा शर्मा

श्रुतिका के हाथों में फाइनली टाइम गॉड की पावर आ गई है। वहीं श्रुतिका का साथ हर किसी को रास नहीं आया। उन्होंने जिसके साथ भी दोस्ती की वो ही घर से बेघर हो गया। आप हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी को ही ले लीजिए जिनके साथ श्रुतिका की दोस्ती बहुत अच्छी थी, लेकिन ऐसी नजर लगी की वो शो की शुरुआत में ही घर से बाहर हो गईं।

शहजादा धामी

श्रुतिका अर्जुन किस्मत की धनी नहीं रहीं। उन्होंने घर में सभी को एंटरटेन किया लेकिन इसी के साथ जिसके साथ दोस्ती निभाई वो ही घर से बाहर हो गया। इस लिस्ट में शहजादा धामी का भी नाम है। आपने अगर शो शुरुआत से देखा है तो पता ही होगा कि श्रुतिका और शहजादा धामी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी।

नायरा बनर्जी

नायरा बनर्जी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। श्रुतिका और नायरा के बीच गहरी दोस्ती थी। अक्सर दोनों साथ में ही रहते थे, लेकिन एक्ट्रेस का सफर इतनी जल्दी खत्म हो गया कि उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि वो इतनी जल्दी घर से बाहर हो जाएंगी। कहीं न कहीं कहा जा सकता है कि श्रुतिका का साथ नायरा को रास नहीं आया।

तजिंदर बग्गा

जिसके कंधे पर सिर रखकर श्रुतिका रोती रहती थी और अपने दिल की बात कहती थीं वो थे तजिंदर बग्गा। बीते वीकेंड का वार में उनका भी सफर खत्म हो गया है। श्रुतिका की दोस्ती बग्गा को भी ले डूबी और विनर की रेस में आगे जाने वाले तजिंदर भी घर से बाहर हो गए।

मुस्कान बामने

शांत स्वभाव की दिखने वाली मुस्कान बामने शुरुआत से ही बेघर होने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट में रहीं। लेकिन हर कदम पर श्रुतिका ने मुस्कान का साथ दिया। दोनों की दोस्ती सभी ने देखी लेकिन वो बामने को रास नहीं आई और घर से बाहर हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ