हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Digvijay Rathee संग रिश्तों पर Unnati Tomar का यूटर्न! Salman Khan ने उठाया था मुद्दा

Digvijay Rathee Ex Girlfriend Unnati Tomar: ‘बिग बॉस 18’ में दिग्विजय राठी की गर्लफ्रेंड को लगातार हेट कमेंट्स मिल रहे हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका जवाब दिया है।

विज्ञापन
Digvijay Rathee & Unnati Tomar

Digvijay Rathee Ex Girlfriend Unnati Tomar: ‘स्प्लिट्सविला 15’ में नजर आ चुके दिग्विजय राठी इन दिनों ‘बिग बॉस 18’ में अपनी मौजूदगी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खासा चर्चा में बने हुए हैं, खासकर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर और काशिश कपूर के साथ उनके रिश्तों के कारण। हाल ही में दिग्विजय ने नेशनल टेलिविजन पर उन्नति से अपने ब्रेकअप का ऐलान किया था, जिसके बाद उन्नति को लगातार ऑनलाइन ट्रोल्स और नफरत का सामना करना पड़ रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

उन्नति को लगातार मिल रहे हेट कमेंट्स 

हालांकि इस सब के बावजूद उन्नति ने ट्रोल्स के खिलाफ अपनी आवाज उठाई और किसी भी तरह की दबाव में न आने की बात कही। उन्नति ने इंस्टाग्राम पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने गुस्से का इजहार किया। उन्नति ने लिखा, ’35 दिन हो गए लोग मुझे गाली दे रहे हैं और नफरत फैला रहे हैं सिर्फ इस वजह से कि मैंने सच्चाई बताई, उनकी उलझन को तोड़ा और दूसरों की तरह नहीं रो रही हूं।’ ये पोस्ट साफ तौर पर दिखाता है कि उन्नति को ब्रेकअप के बाद कितनी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

उन्नति ने ब्रेकअप के किया था पोस्ट 

ब्रेकअप के बाद उन्नति ने अपनी तरफ से साफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। उसमें उन्होंने पुराने समय की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ‘जय श्री कृष्णा, दुनिया क्या सोचती है मुझे फर्क नहीं पड़ता, तुम तो सब जानते हो न, कान्हा।’ उनके इस पोस्ट से साफ था कि वो खुद को इस पूरे मामले में सच्चा बता रही हैं।

विज्ञापन

फैंस से उन्नति ने की अपील 

इसके अलावा उन्नति ने अपने फॉलोअर्स से अपील की कि वो उन्हें अब दिग्विजय राठी के साथ जोड़कर न देखें। उन्होंने कहा, ‘प्यारे दोस्तों! मैं आपसे निवेदन करती हूं कि मुझे #DigNati रील्स या एडिट्स में न जोड़ें। इसके अलावा अपना समय बर्बाद मत करें, दोनों को अलग-अलग सपोर्ट करें।’ उन्नति के इस पोस्ट के बाद ये साफ थी कि वो अब दिग्विजय की जिंदगी का हिस्सा नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: Abhishek Bachchan ने Aishwarya Rai को क्यों कहा Thankyou, तलाक रूमर्स के बीच वायरल हुआ इंटरव्यू

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola