South Cinema में कोई है स्टार..कोई सुपरस्टार तो कोई मेगास्टार, जानिए कैसे होता है इन टर्म्स का इस्तेमाल

Diffence Between Star Superstar And Megastar: साउथ सिनेमा में स्टार, सुपरस्टार और मेगास्टार जैसे टर्म्स का इस्तेमाल करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इन तीनों में क्या फर्क होता है।

Star Superstar And Megastar

image credit: social media

Diffence Between Star Superstar And Megastar: सिनेमा की दुनिया में सितारों को स्टार, सुपरस्टार और मेगास्टार की उपाधि से सम्मानित किया जाता है। ये टर्म्स सिर्फ बॉलीवुड तक नहीं बल्कि साउथ सिनेमा में भी लागू होते हैं। हालांकि बॉलीवुड में तो सिर्फ स्टार लगाने से काम चल जाता है, लेकिन साउथ सिनेमा में ऐसा नहीं होता है। चलिए जानते हैं आखिर साउथ के हर कलाकार के लिए अलग-अलग टर्म का क्यों इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि स्टार, सुपरस्टार, मेगास्टार आदि में अंतर क्या होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार

साउथ में किसी मशहूर अभिनेता के नाम के आगे स्टार लगा दिया जाता है। अगर कोई अभिनेता फिल्म में काम कर रहा हो और धीरे-धीरे उसकी लोकप्रियता बढ़ने लगे तो मीडिया उसके आगे स्टार शब्द का इस्तेमाल करने लगती है।

विज्ञापन

सुपरस्टार

सुपरस्टार का इस्तेमाल उनके लिए किया जाता है तो मश्हूर हो जाते हैं और लोग उनको पसंद करने लगते हैं। कलाकार टॉप स्टार्स में शुमार होता है तो बतौर अभिनेता उसकी ग्लोबली लोकप्रियता होती है। यही वजह है कि साउथ में सुपरस्टार कहा जाता है।

विज्ञापन

मेगास्टार

मेगास्टार सबसे सुपीरियर कलाकार को कहा जाता है। इस कैटेगरी में वह कलाकार शामिल होते हैं जो दुनियाभर में बहुत मशहूर होते हैं। इस कलाकार को सिर्फ फिल्मी दुनिया नहीं बल्कि दूसरी फील्ड के लोग भी पसंद करते हैं, ऐसे कलाकार को साउथ में मेगास्टार कहा जाता है। बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में केवल चिरंजीवी को मेगास्टार कहा जाता है, क्योंकि वो राजनीति में भी मशहूर हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ