Did Shivangi Joshi Secretly Engaged: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इन दिनों कुशाल टंडन के साथ सीरिलय ‘बरसातें’ (Barsatein) में नजर आ रही हैं। इस बीच उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने हाथ में रिंग फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि दुनिया की नजर से छिपते हुए शिवांगी जोशी ने गुपचुप सगाई कर ली है।
एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने हाथ में डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। पहली फोटो में शिवांगी अपना एक हाथ ऊपर करे रिंग को फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने सिर्फ अपना हाथ दिखाया है, जिसमें रिंग दिख रही है।
शिवांगी जोशी ने जो तीसरी तस्वीर शेयर की है उसमें उनके चेहरे पर शर्म साफतौर पर देखी जा सकती है। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, ‘मैंने हां बोल दी।’ शिवांगी ने जैसे ही तस्वीरों को शेयर किया वह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इस बीच एक्ट्रेस के फैंस भी कंन्फ्यूज दिखे।
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt की Poacher का टीजर रिलीज, BAFTA Awards की शान बनेंगी Deepika Padukone
फैंस ने दिए अपने रिएक्शंस
शिवांगी जोशी की इन तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैंस भी काफी कंन्फ्यूज हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘मेरी हार्टबीट ऊपर नीचे हो गई कि किसे हां बोल दिया।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कुछ सेकेंड के लिए मिनी हार्ट अटैक।’ इस तरह से लोग एक्ट्रेस की पोस्ट पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
क्या सच में शिवांगी ने की सगाई?
आपको बता दें कि शिवांगी जोशी की यह तस्वीरें उनकी सगाई की नहीं बल्कि एक एड शूट की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने उस ज्वैलरी ब्रैंड को टैग भी किया है, जिसके लिए उन्होंने एड शूट किया है। गौरतलब है कि टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के दौरान शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के बीच अफेयर की खबरें आई थीं। ऐसी चर्चा थी कि दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
16 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
17 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
18 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines