B Praak And Ranveer Allahbadia: बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लील कमेंट करने के बाद से उनकी सोशल मीडिया पर जमकर थू-थू हो रही है। कानून भी उन पर शिकंजा कसता जा रहा है। इस बीच एक नया अपडेट आया है जिसमें कहा जा रहा है कि सिंगर बी प्राक को रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इनवाइट ही नहीं किया गया था। दरअसल, पिछले दिनों बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने फैंस को बताया था कि उन्हें रणवीर के पॉडकास्ट में आना था लेकिन उन्होंने इसे कैंसिल कर दिया। उन्होंने रणवीर के कमेंट की निंदा भी की थी। अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें कुछ और ही सच्चाई सामने आ रही है।
वायरल वीडियो से सामने आया सच
सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पेज @dostcast और @thecarvakapodcast की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सिंगर बी प्राक को कभी भी यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बुलाया नहीं गया था। वीडियो में @thecarvakapodcast के होस्ट ने बताया है, ‘रणवीर अल्लाहबादिया ने सबसे बड़ा गुनाह कर दिया। सिंगर बी प्राक ने भी बहती गंगा में हाथ धो दिया। उनको इनवाइट ही नहीं किया था।’
वीडियो में आगे यह भी बताया गया है कि ‘सिंगर बी प्राक ने अब उस ट्वीट को डिलीट कर दिया है।’ वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का कहना है कि ‘उनके पास किसी का कॉल आया था। वो कहता है, हमने तो बी प्राक को कभी बुलाया ही नहीं था।’ अब इस वीडियो में कितनी सच्चाई है, इस बात की पुष्टि News24 नहीं कर रहा है, क्योंकि बी प्राक के इंस्टाग्राम पर अभी भी वो वीडियो मौजूद है, जिसमें सिंगर ने कहा था कि उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में जाने से मना कर दिया है।
यह भी पढ़ें: हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़… Ranveer Allahbadia की कंट्रोवर्सी पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?
क्या कहा था बी प्राक ने?
दरअसल, रणवीर अल्लाहबादिया की कंट्रोवर्सी के बाद सिंगर बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था, ‘मुझे बीयरबाइसेप्स पर एक पॉडकास्ट में आना था, हमने उसे कैंसिल कर दिया। क्यों? क्योंकि हम सब देख रहे हैं कि उनकी सोच कितनी दयनीय है। समय रैना के शो में उन्होंने जिन शब्दों का यूज किया है।’
सिंगर ने आगे कहा था, ‘ये हमारी संस्कृति नहीं है और ना ही ये हमारा कल्चर है। आप अपने पेरेंट्स के बारे में कौन सी कहानी बता रहे हैं? कौन सी बातें कर रहे हैं? क्या ये कॉमेडी है? बिल्कुल नहीं।’ बी प्राक ने आगे कहा था, ‘शो में लोगों को गालियां देना, गालियां सिखाना, ये कौन सी पीढ़ी है? मुझे समझ नहीं आ रहा है।’
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
9 mins agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
2 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
3 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
4 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
5 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
22 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines