हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़...Ranveer Allahbadia की कंट्रोवर्सी पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर अल्लाहबादिया की अश्लील टिप्पणी के बाद से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ranveer allahbadia samay raina controversy bageshwar dham sarkar dhirendra shastri reaction

Ranveer Allahbadia And Dhirendra Shastri. File Photo

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia Controversy: समय रैना (Samay Raina) के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में बतौर गेस्ट शामिल हुए यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) इस वक्त चर्चा में हैं। शो के दौरान उन्होंने जो अभद्र टिप्पणी की है, इसके बाद से देश की जनता में गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस बीच बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने जो बोला है वह माफ करने के योग्य नहीं है।

क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से News 24 संवाददाता रणदीप परमार ने बात की। इस दौरान जब उनसे यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की अश्लील टिप्पणी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘हमने जो सुना है, उन्होंने बड़ी ही दुष्प्रभावी बात बोली है। निर्लज्जता का बात है। वह माफ करने योग्य नहीं है। उन्हें सबक सीखना चाहिए क्योंकि उन्होंने हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।’

विज्ञापन

बागेश्वर बाबा ने आगे कहा कि ‘इसलिए हम कहते हैं वेट एंड वॉच…व्यक्ति पर तत्काल भरोसा मत करिए। हम पर भी मत करिए, पहले परखिए, देखिए, समझिए तत्काल भरोसा मत करिए। उन्होंने (रणवीर अल्लाहबादिया) ने जो बोला है, वह माफ करने योग्य नहीं।’

विज्ञापन

क्या बोला था यूट्यूबर ने?

बता दें कि यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया हाल ही में समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक कंटेस्टेंट से अश्लील सवाल पूछा था। उनका ये क्लिप आते ही वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद से उनकी काफी आलोचना की जा रही है। मामले ने इस कदर तूल पकड़ लिया कि रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी समेत कई लोगों के खिलाफ FIR तक दर्ज करा दी गई।

रणवीर अल्लाहबादिया ने मांगी माफी

उधर, मामला तूल पकड़ने के बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने अश्लील कमेंट पर माफी मांगी। उन्होंने इस बात को एक्सेप्ट किया कि उनकी टिप्पणी न सिर्फ अनुचित थी बल्कि मजाकिया भी बिल्कुल नहीं थी। हालांकि उनकी माफी को देश की जनता ने स्वीकार नहीं किया है। यही वजह है कि कई शहरों में रणवीर के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। इसके अलावा समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल की तरफ से दूसरी बार समन भेजा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ