हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Dia Mirza की भतीजी का निधन, एक्ट्रेस ने लिखा दर्द भरा पोस्ट

विज्ञापन

मुंबई: एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) के लिए सोमवार,1 अगस्त का दिन बेहद कठिन रहा, क्योंकि उनकी भतीजी तान्या का निधन हो गया। दिया (Dia Mirza niece death) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी एक तस्वीर साझा कर अपने फैंस और फॉलोअर्स को इस नुकसान की जानकारी दी। हालांकि, दिया ने अपनी भतीजी की असमय मौत का कारण नहीं बताया पर उनकी तस्वीर साझा करके और एक हार्दिक नोट लिखा और मुस्कुराती हुई तान्या के निधन पर शोक व्यक्त किया।

 

और पढ़िए – ‘हर-हर शंभू’ गाने पर फरमानी से उलेमा नाराज, गायिका ने दिया करारा जवाब

 

दिया (Dia Mirza Instagram) ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मेरी भतीजी.. मेरी बच्ची.. मेरी जान…अब इस दुनिया में नहीं रही। तुम जहां भी रहो, तुम्हें शांति और प्यार मिले। आप हमेशा हमारे दिलों में रहोगी। ओम शांति।’ पोस्ट सामने आते ही बी-टाउन के सेलेब्स भी उनके दुख में शामिल हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

दिया मिर्जा का दर्द भरा पोस्ट-

इनके अलावा एक्ट्रेस के फैंस और फॉलोअर्स ने भी पोस्ट पर दुख व्यक्त किया और ओम शांति लिखकर अपनी संवेदना व्यक्त की। उनमें से एक ने लिखा, “गहरी संवेदना।” एक अन्य प्रशंसक ने कहा, “यह सुनकर बहुत दुख हुआ। पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना। प्रियजन हमेशा हमारे साथ हैं। ढेर सारा प्यार और प्रार्थनाएं भेजना।” एक यूजर ने कमेंट भी किया, ”शांति से आराम करो। मजबूत रहो।”

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने कमेंट सेक्शन में हाथ जोड़ने की इमोजी ड्रॉप की। वहीं गौहर खान ने दिल टूटने वाली इमोजी के साथ लिखा ‘ब्लैस’। बता दें, दीया मिर्जा की भतीजी की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। फरवरी 2021 में मुंबई में एक निजी कार्यक्रम में दीया ने वैभव रेखी से शादी की। इस जोड़े ने उसी साल मई में अपने बेटे अव्यान का स्वागत किया।

 

और पढ़िए – माही श्रीवास्तव का गाना ‘करs सोमारी दूल्हा मिली सरकारी’ जीत रहा फैंस का दिल

 

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, दीया तापसी पन्नू, रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख और संजना सांघी के साथ तरुण दुडेजा की ‘धक धक’ की शूटिंग कर रही हैं। दीया फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा की आने वाली फिल्म ‘भीड़’ में भी नजर आएंगी।

 

 

 

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें