Bollywood Throwback: बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने काफी स्ट्रगल करने के बाद ऑडियंस की नजरों में अपनी पहचान बनाई. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बना लिया था. लेकिन एक समय था जब एक्ट्रेस को बॉलीवुड में फिल्ममेकर्स ‘पनौती’ मानने लगे थे. इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद ही किया है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि एक टाइम था जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं और फिल्ममेकर्स ने उन्हें काम ना देने का मन बना लिया था. अब आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर हम किस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं. तो आपको बता दें कि हम दीया मिर्जा की बात कर रहे हैं. चलिए एक्ट्रेस से जुड़ा ये किस्सा आपको शेयर करते हैं.
एक्ट्रेस को मिला ‘पनौती’ का टैग
दीया मिर्जा उन सितारों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. एक्ट्रेस की पहली फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ थी और इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था. इस फिल्म के बाद से दीया मिर्जा की तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से होने लगी थी. लेकिन एक्ट्रेस की लाइफ में एक ऐसा दौर भी आया जब उनके स्टारडम पर ग्रहण लग गया था और फिल्ममेकर्स ने उन्हें ‘पनौती’ का टैग दे दिया था. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुद ही अपनी लाइफ के इस बुरे फेज के बारे में बात की थी.
यह भी पढ़ें: ‘वेलकम’ से ‘स्त्री 2’ तक, Mushtaq Khan ने इन 5 फिल्मों से जीता दिल; कॉमेडी से बनाया था हर किसी को दीवाना!
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया था कि जब मैं बॉलीवुड में आई थी तो मेरी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से होने लगी थी. इसका असर मेरे करियर पर देखने को मिला. मेरी बड़ी फिल्मों को भी बॉक्स ऑफिस पर असफलता मिली. इसका नतीजा ये हुआ कि मैं बेरोजगार हो गई और कोई भी डायरेक्टर मुझे कास्ट नहीं करना चाहता था. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि डायरेक्टर्स को अचानक मैं ‘पनौती’ लगने लगी थी. मैंने बहुत टाइम तक ये सब झेला है. वहीं एक्ट्रेस ने अपने कमबैक पर भी बात की.
यह भी पढ़ें: गोविंदा ने रियलिटी शो में एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर की बात
कैसे किया कमबैक?
एक्ट्रेस ने बताया कि जब कोई भी काम नहीं दे रहा था तो उन्हें राजकुमार हिरानी ने काम दिया. दीया मिर्जा ने बताया कि जब वो ‘संजू’ मूवी की कास्टिंग कर रहे थे तो मैंने उन्हें फोन किया और मैंने उन्हें कहा कि प्लीज मुझे काम दीजिए. मैं उनके साथ पहले भी ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ में काम कर चुकी थी. मैंने कॉल पर उन्हें सब बताया कि मुझे काम ढूंढने में काफी मुश्किल हो रही है कोई काम नहीं दे रहा है. जिसके बाद मैं स्क्रीन टेस्ट दिया और इस तरह से मुझे ‘संजू’ मूवी में संजय दत्त की वाइफ का किरदार निभाने को मिला. बता दें एक्ट्रेस हाल ही में सनी देओल की ‘इक्का’ में भी नजर आईं.
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines