Dhurandhar The Revenge Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर ली है. फैंस भी इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ की धांसू कमाई कर ली है. इसके साथ ही पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई में भी तीसरे दिन उछाल देखा गया है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?
‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पवन सिंह की ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 9.15 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 36.0% रही. वहीं भारत में 3 दिनों में फिल्म ने 52.90 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ये आंकड़ा 71.67 करोड़ पहुंच गया है. जल्द ही पवन सिंह की भी ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 तीसरे दिन हुई बेलगाम, कर डाली इतने करोड़ की कमाई, जानें टोटल कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ की आंधी
वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की आंधी तो रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 113 करोड़ की शानदार कमाई की. भारत में फिल्म ने 3 दिनों में 339.27 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इंडिया ग्रोस कलेक्शन की बात की जाए तो ये आंकड़ा 404.54 करोड़ पहुंच गया है. इसके साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 501.04 करोड़ की कमाई कर ली है. अब ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BTS: कुछ इस तरह शूट किया गया रणवीर सिंह का अंडरवॉटर शॉट, BTS देखकर फैंस हुए हैरान
‘धुरंधर 2’ में कौन-कौन?
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की कहानी के साथ-साथ फिल्म की स्टारकास्ट को भी काफी प्यार मिल रहा है. फिल्म में हर सितारे ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों में जगह बना ली है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं. वहीं यामी गौतम का भी फिल्म में कैमियो है, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines