Jasmine Sandlas Viral Video: ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गानों से ऑडियंस का दिल जीतकर सिंगर जैस्मीन सैंडलस खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं. वहीं अब हाल ही में सिंगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो लाइव शो में खुद के ऊपर पानी डालती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर सिंगर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इस वीडियो में सिंगर ‘धुरंधर’ के ‘शरारत’ गाने पर परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं. हालांकि फैंस को सिंगर का ये अवतार काफी पसंद आ रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं ये लाइव कॉन्सर्ट कहां का है?
जैस्मीन सैंडलस का वीडियो वायरल
जैस्मीन सैंडलस ने हाल ही में अहमदाबाद में फैंस के लिए लाइव परफॉर्मेंस दी. इस दौरान स्टेज पर गाना गाते हुए सिंगर गुजराती भाषा में ऑडियंस से बातचीत भी करती दिखाई दीं. जैस्मीन ने इस दौरान ‘धुरंधर’ के अपने सुपरहिट गाने ‘शरारत’ पर भी धांसू परफॉर्मेंस दी. जैसे ही ‘शरारत’ गाना शुरू हुआ, वैसे ही जैस्मीन की एनर्जी डबल हो गई. वहीं उन्होंने स्टेज पर जमकर डांस किया.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 33वें दिन भी करोड़ों में की कमाई, जानें अब तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन
एनर्जी से भर उठीं सिंगर
‘शरारत’ को गाते हुए जैस्मीन सैंडलस ने पानी से भरी बोतल अपने ऊपर डाल ली. वहीं इसके बाद सिंगर ने बोतल को हवा में उछाल दी और एनर्जी से भरपूर डांस करना शुरू कर दिया. जैस्मीन की इस परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है. सिंगर के फैंस सोशल मीडिया पर इस वीडियो को धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं. सिंगर की एनर्जी वाकई देखने वाली थी.
यह भी पढ़ें: कैमरों के सामने बिगड़ा Anushka Sharma का मूड़, एक्ट्रेस के तीखे इशारे हुए वायरल, VIDEO
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गानों से बनीं सुपरस्टार
बता दें जैस्मीन सैंडलस ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अपने गानों से ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं. दोनों फिल्मों में उनके गानों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और ये गाने भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इन दोनों फिल्मों के गानों से लेकर स्टोरी तक को खूब प्यार मिल रहा है. वहीं सिंगर्स और एक्टर्स की भी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines