हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'धुरंधर 2' से पहले Netflix पर दोबारा दस्तक देगी 'धुरंधर', मिलेगा नया ट्विस्ट और सरप्राइज; जानें रिलीज डेट

Dhurandhar Raw and Undekha Release on Netflix: नेटफ्लिक्स पर ‘धुरंधर’ दूसरी बार रिलीज होने जा रही है. इस बार ओटीटी पर फिल्म का अनकट वर्जन देखने को मिलेगा. सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं. चलिए जानते हैं फिल्म कब रिलीज होगी?

विज्ञापन
'धुरंधर' दूसरी बार नेटफ्लिक्स पर हो रही रिलीज

Dhurandhar Raw and Undekha Release on Netflix: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद ओटीटी पर भी तहलका मचा चुकी है. पिछले 4 महीनों से ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. वहीं अब ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज भी सामने आ गई है, लेकिन खास बात ये है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ओटीटी पर दस्तक देने से पहले ‘धुरंधर’ दोबारा से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इसमें ऑडियंस को नया ट्विस्ट और नया सरप्राइज मिलेगा. चलिए जानते हैं ये फिल्म दोबारा कब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है?

कब रिलीज होगा ‘धुरंधर’ का अनकट वर्जन?

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर ‘धुरंधर’ के दोबारा से रिलीज होने का ऐलान किया है. इस बार ऑडियंस को नेटफ्लिक्स पर ‘धुरंधर’ का अनकट वर्जन देखने को मिलने वाला है. रणवीर सिंह के फैंस को ‘धुरंधर’ के वो सीन्स देखने को मिलेंगे जिन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई और जिन सीन्स को पब्लिक थिएटर्स में नहीं देख सकी. इस फिल्म को आप दोबारा 22 मई को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: JioHotstar से Prime Video तक, OTT पर देखें मोहनलाल की ये 7 थ्रिलर फिल्में; 2 को तो बॉलीवुड ने भी किया कॉपी

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान

नेटफ्लिक्स इंडिया ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आंधी आ रही है और इस बार एक्सट्रा घातक. हिंदी, तमिल और तेलुगु में ‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देखें 22 मई को नेटफ्लिक्स पर.’ इस ऐलान के बाद से ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. ऑडियंस इस फिल्म के अनकट वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रही है और इस फिल्म को दोबारा नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड भी हैं.

यह भी पढ़ें: ‘बर्बाद ना करें…’, Drishyam 3 की रिलीज से कुछ घंटे पहले मेकर्स ने ऑडियंस से क्या की अपील? पोस्ट वायरल

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ कब होगी रिलीज?

बता दें ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. भारत में ये फिल्म 5 जून को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. वहीं विदेशों में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है, हालांकि भारतीय फैंस इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख नहीं सकेंगे. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी लीड रोल में हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola