JioHotstar से Prime Video तक, OTT पर देखें मोहनलाल की ये 7 थ्रिलर फिल्में; 2 को तो बॉलीवुड ने भी किया कॉपी

Mohanlal Top Thriller Movies: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर हम आपको मोहनलाल की टॉप थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. इन फिल्मों को आप ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इनमें आपको थ्रिलर के साथ-साथ एक से बढ़कर एक सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

mohanlal thriller movies
1 / 8

विज्ञापन

मन्मथा

मन्मथा2 / 8

मलयालम फिल्म 'मन्मथा' भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने फैंस को खूब एंटरटेन किया था. वहीं थिएटर्स में छाने के बाद इस फिल्म ने ओटीटी पर भी खूब धमाल मचाया. फिल्म में मोहनलाल के साथ-साथ गौतमी, विश्वांत दुद्दमपुदी और रैना रावो लीड रोल में हैं. इस फिल्म जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

दृश्यम

दृश्यम3 / 8

इस फिल्म ने फैंस को खूब एंटरटेन किया है. साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म के थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखकर फैंस के भी होश उड़ गए थे. वहीं इस फिल्म को बॉलीवुड में भी कॉपी किया गया था और बॉलीवुड में मोहनलाल की जगह अजय देवगन लीड रोल में थे. ये फिल्म भी जियोहॉटस्टार पर मौजूद है.

लूसिफर

लूसिफर4 / 8

साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में भी थ्रिलर सीन्स देखने को मिले थे. पृथ्वीराज सुकुमारन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी. वहीं मोहनलाल के साथ-साथ इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में थे. इनके साथ-साथ विवेक ओबेरॉय भी फिल्म में नजर आए. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

शेर का शिकार

शेर का शिकार5 / 8

मोहनलाल की इस फिल्म ने भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. साल 2016 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. वहीं इसकी खास बात ये है कि इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो के साथ-साथ यूट्यूब पर भी देख सकते हैं.

भ्रमरम

भ्रमरम6 / 8

साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मोहनलाल के साथ-साथ सुथ्री, समुति और स्टीफन बेंजामिन लीड रोल में हैं. दीपक पॉल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भी सुपरहिट है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

दृश्यम 2

दृश्यम 27 / 8

मोहनलाल की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इसमें एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. वहीं बॉलीवुड ने भी इसी नाम से इस फिल्म को कॉपी किया. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

थुडारम

थुडारम8 / 8

साल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म में भी एक से बढ़कर एक सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिले थे. सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया गया और ओटीटी पर भी इसे काफी पसंद किया गया. इस फिल्म को मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन