आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है, जब की फिल्म गल्फ के देशों में बैन कर दी गई थी. अगर बैन नहीं की गई होती, तो फिल्म की कमाई और अधिक हो सकती थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त नजर आए थे. जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था. हालांकि, यह फिल्म थिएटर से हट गई है. आप यह फिल्म देखना चाहते हैं, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इतना ही नहीं फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 2’ भी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. लेकिन इसी बिच फिल्म की एक्ट्रेस आयशा खान काफी चर्चा में आ गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: किंग खान के बेटे आर्यन खान को मिला बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया सम्मानित
आयशा खान के नाम से बना फेक व्हाट्सएप अकाउंट
फिल्म ‘धुरंधर’ में आयशा खान ने एक सॉन्ग किया है, जिसका टाइटल ‘शरारत’ है. ‘धुरंधर’ का यह गाना काफी वायरल हुआ था. इतना ही नहीं एक्ट्रेस के डांस मूव्स का भी लोगों ने खूब पसंद किया था. लेकिन अब आयशा खान अपने व्हाट्सएप के कारण चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल एक व्हाट्सएप अकाउंट के बारे में आयशा खान ने बताया कि किसी ने मेरे नाम से अकाउंट बना रखा है. जैसे ही मुझे इसके बारे में जानकारी मिली, तो मैं डर गई. कहीं कोई मेरे नाम का दुरुपयोग न करें.
यह भी पढ़ें: कौन हैं हर्ष मेहता? 19 साल छोटे बिजनेसमैन संग जुड़ा Malaika Arora का नाम, हर जगह हो रही चर्चा
आयशा खान ने लीक किया चैट?
आयशा खान ने खुद ही फेक व्हाट्सएप अकाउंट की चैट को लीक कर दिया. ताकि कोई इस फेक अकाउंट की चक्कर में आकर फ्रॉड का शिकार न हो जाए. इतना ही नहीं आयशा ने यह भी कहा कि इस तरह से फेक अकाउंट बनाना मुझे पसंद नहीं आया है. दरअसल, आयशा खान का यह कदम अपने फैंस को बताने के लिए काफी था, कि वो इस फेक अकाउंट से दूर रहें. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर व्हाट्सएप चैट की स्क्रीनशॉट शेयर किया है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines